Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महफिल में छा जाने वाले होते हैं March माह में जन्मे जातक

March Birthday
 
* मार्च में जन्म और भविष्य 2020
 
 
आपका जन्म किसी भी साल के मार्च महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप आकर्षक और मिलनसार होंगे। यात्राओं के शौकीन और खासे बड़े फ्रेंड सर्कल वाले होते हैं। आपमें इंट्यूशन पॉवर शार्प होती है। आप जितने नॉर्मल दिखाई देते हैं, विचारों से उससे कहीं अधिक एंबिशियस होते हैं। 
 
मार्च में जन्में युवक-युवतियों क्वॉलिटी यह है कि ये लोग जिम्मेदारियों के पदों पर अपनी योग्यता दिखाकर सक्सेसफुल होते हैं। किसी भी सबजेक्ट पर बोलने या लिखने से पहले उसके बारे में पूरी इन्फॉरमेशन प्राप्त कर लेना चाहते हैं। आप लॉ एंड ऑर्डर का रिस्पेक्ट करने वाले होते हैं। कुछ लोग सेक्सी होते हैं, तो कुछ केयरलेस भी होते हैं। 
 
इस माह जन्मे युवाओं को नशे से दूर ही रहना चाहिए। नशा आपका करियर बर्बाद कर सकता है। मार्च में जन्में युवा एक नंबर के गपोड़ी होते हैं। दूसरे शब्दों में अव्वल दर्जे के बातूनी और हंसोड़। महफिल में छा जाना इनकी खासियत होती है। 
 
आप कभी-कभी ऐसा बदलाव भी अपनी लाइफ में कर देते हैं, जिससे आपके फ्रेंड्‍स और रिलेटिव भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं। आप लोग डुएल स्टैंडर्ड वाले भी होते है। यानी आपका नेचर दो-तरफा हो सकता है। आप कभी-कभी डिसिजन लेने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं। आपमें स्प्रिच्युएलिटी की तरफ भी झुकाव होता है। प्रै‍‍क्टिकल अप्रोच रखने से पैसा खूब कमाते हैं लेकिन सब गर्लफ्रैंड पर उड़ा भी देते हैं। 
 
 
मार्च में जन्मी हसीनाएं सजने-सँवरने की बेहद शौकीन होती है। एडवेंचर्स और रहस्यमयी चीजें आपको लुभाती है। आप पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि किसी के भ‍ी सिक्रेट को स्पाइसी बना कर इधर की उधर करने में आपको खूब मजा आता है। थोड़ा सा कंट्रोल अपनी चंचलता पर कीजिए और अपने गोल के प्रति फोकस कीजिए तो दुनिया आपके कदमों में होगी। 
 
लकी नंबर : 3, 7, 9 

 
लकी कलर : ग्रीन,येलो और पिंक 
 
लकी डे : संडे, मंडे और सेटरडे 
 
लकी स्टोन : एमथिस्ट 
 
सुझाव : पानी में शहद मिलाकर सूर्य को चढ़ाएं। 
 
ALSO READ: लाल किताब में कान छिदवाने से होते हैं 5 सबसे बड़े फायदे

 
 

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

06 July Birthday: आपको 6 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख