dharma sangrah

कैसे होते हैं मार्च में जन्मे जातक, पढ़ें स्वभाव एवं भविष्य..

Updated: शनिवार, 3 मार्च 2018 (10:55 IST)
* क्या आपका बर्थ डे मार्च में है, जानिए क्या कहती हैं आपकी पर्सनालिटी... 
 
आपका जन्म किसी भी साल के मार्च महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप आकर्षक और मिलनसार होंगे। यात्राओं के शौकीन और खासे बड़े फ्रेंड सर्कल वाले होते हैं। आपमें इंट्यूशन पॉवर शार्प होती है। आप जितने नॉर्मल दिखाई देते हैं, विचारों से उससे कहीं अधिक एंबिशियस होते हैं। 
 
मार्च में जन्में युवक-युवतियों क्वॉलिटी यह है कि ये लोग जिम्मेदारियों के पदों पर अपनी योग्यता दिखाकर सक्सेसफुल होते हैं। किसी भी सबजेक्ट पर बोलने या लिखने से पहले उसके बारे में पूरी इन्फॉरमेशन प्राप्त कर लेना चाहते हैं। आप लॉ एंड ऑर्डर का रिस्पेक्ट करने वाले होते हैं। कुछ लोग सेक्सी होते हैं, तो कुछ केयरलेस भी होते हैं। 
 
इस माह जन्मे युवाओं को नशे से दूर ही रहना चाहिए। नशा आपका करियर बर्बाद कर सकता है। मार्च में जन्में युवा एक नंबर के गपोड़ी होते हैं। दूसरे शब्दों में अव्वल दर्जे के बातूनी और हंसोड़। महफिल में छा जाना इनकी खासियत होती है। 
 
आप कभी-कभी ऐसा बदलाव भी अपनी लाइफ में कर देते हैं, जिससे आपके फ्रेंड्‍स और रिलेटिव भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं। आप लोग डुएल स्टैंडर्ड वाले भी होते है। यानी आपका नेचर दो-तरफा हो सकता है। आप कभी-कभी डिसिजन लेने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं। आपमें स्प्रिच्युएलिटी की तरफ भी झुकाव होता है। प्रै‍‍क्टिकल अप्रोच रखने से पैसा खूब कमाते हैं लेकिन सब गर्लफ्रैंड पर उड़ा भी देते हैं। 
 
मार्च में जन्मी हसीनाएं सजने-संवरने की बेहद शौकीन होती है। एडवेंचर्स और रहस्यमयी चीजें आपको लुभाती है। आप पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि किसी के भ‍ी सिक्रेट को स्पाइसी बना कर इधर की उधर करने में आपको खूब मजा आता है। थोड़ा सा कंट्रोल अपनी चंचलता पर कीजिए और अपने गोल के प्रति फोकस कीजिए तो दुनिया आपके कदमों में होगी। 
 
लकी नंबर : 3, 7, 9
 
लकी कलर : ग्रीन,येलो और पिंक
 
लकी डे : संडे, मंडे और सेटरडे
 
लकी स्टोन : एमथिस्ट
 
सुझाव : पानी में शहद मिलाकर सूर्य को चढ़ाएं।

ALSO READ: ज्योतिष से जानिए सुखी वैवाहिक जीवन के सूत्र

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख