dharma sangrah
✕

मां बगलामुखी जयंती पर पढ़ें सर्वविघ्ननाशक मंत्र, मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता

Updated: रविवार, 8 मई 2022 (17:19 IST)
9 मई, सोमवार को मां बगलामुखी जयंती (Maa baglamukhi Jayanti 2022) हैं और देवी बगलामुखी के समस्त मंत्र दुर्लभतम हैं। इन मंत्रों के प्रयोग भी अन्य प्रयोग से जरा हटकर होते हैं। यदि आप पीले वस्त्रों में मां बगलामुखी के ये 4 मंत्र पढ़ेंगे तो दुनिया की कोई शक्ति आपको पराजित नहीं कर सकेगी। 
 
* मां बगलामुखी के विशेष मंत्र-worship n maa bagalamukhi mantras 
 
- ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:
 
इस मंत्र से सभी काम्य प्रयोग संपन्न किए जाते हैं।   
 
जैसे...
- मधु, शर्करा युक्त तिलों से होम करने पर मनुष्य वश में होते है।
- मधु, घृत तथा शर्करा युक्त लवण से होम करने पर आकर्षण होता है।
- तेल युक्त नीम के पत्तों से होम करने पर विद्वान बनते हैं।
- हरिताल, नमक तथा हल्दी से होम करने पर शत्रुओं का स्तम्भन होता है।
 
* मां बगलामुखी का भयनाशक मंत्र- 
 
- अगर आप किसी भी व्यक्ति, वस्तु परिस्थिति से डरते हैं और अज्ञात डर सदा आप पर हावी रहता है तो देवी के भय नाशक मंत्र का जाप करना चाहिए…
 
- ॐ ह्लीं ह्लीं ह्लीं बगले सर्व भयं हर: 
 
- पीले रंग के वस्त्र और हल्दी की गांठें देवी को अर्पित करें।
- पुष्प, अक्षत, धूप दीप से पूजन करें।
- रुद्राक्ष की माला से 6 माला का मंत्र जप करें।
- दक्षिण दिशा की ओर मुंह रखें।

 
* मां बगलामुखी का शत्रु नाशक मंत्र- 
 
अगर शत्रुओं ने आपका जीना दूभर कर रखा हो, कोर्ट, कचहरी, पुलिस के चक्करों से तंग हो गए हों, शत्रु चैन से जीने नहीं दे रहे, प्रतिस्पर्धी आपको परेशान कर रहे हैं तो देवी के शत्रु नाशक मंत्र का जाप करना चाहिए।
 
- ॐ बगलामुखी देव्यै ह्लीं ह्रीं क्लीं शत्रु नाशं कुरु
 
- नारियल काले वस्त्र में लपेट कर बगलामुखी देवी को अर्पित करें
- मू‍र्ति या चित्र के सम्मुख गुगुल की धूनी जलाएं। 
- रुद्राक्ष की माला से 5 माला का मंत्र जप करें। 
- मंत्र जाप के समय पश्चिम में मुख रखें। 
 
* मां बगलामुखी का जादू-टोना नाशक मंत्र- 
 
यदि आपको लगता है कि आप किसी बाधा से पीड़ित हैं, नजर जादू टोना या तंत्र मंत्र आपके जीवन में जहर घोल रहा है, आप उन्नति ही नहीं कर पा रहे अथवा भूत प्रेत की बाधा सता रही हो तो देवी के तंत्र बाधानाशक मंत्र का जाप करना चाहिए।

 
- ॐ ह्लीं श्रीं ह्लीं पीताम्बरे तंत्र बाधां नाशय नाशय
 
- आटे के तीन दीये बनाएं व देसी घी डाल कर जलाएं।
- कपूर से देवी की आरती करें।
- रुद्राक्ष की माला से 7 माला का मंत्र जप करें।
- मंत्र जाप के समय दक्षिण की तरफ मुंह रखें।




ALSO READ: Baglamukhi Jayanti 2022: मां बगलामुखी जयंती पर पढ़ें कथा एवं माहात्म्य

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

अगला लेख