biodatamaker
✕

मंगलवार का व्रत रखने से क्या होगा

Updated: मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (10:40 IST)
Mangalwar Vrat : मंगलवार पवनपुत्र हनुमान जी का दिन माना गया है। हनुमान जी को शिव जी रुद्रावतार भी माना गया है। अत: यह व्रत बहुत ही फलदायी होने के साथ-साथ जीवन के लिए बहुत लाभकारी है। इस दिन व्रत-उपवास करने से भगवान शिव तथा हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
 
 
आइए जानते हैं यहां मंगलवार के व्रत करने से क्या फल मिलेगा- 
 
1. मंगलवार का व्रत रखने से मनुष्य को नौकरी में सम्मान और मिलता है। 
 
2. यह व्रत बल और साहस को भी बढ़ाता है। 
 
3. इस व्रत से जातक को भाग्यशाली संतान प्राप्त होती है। 
 
4. इस दिन पीपल वृक्ष का पूजन करने से हनुमान जी, शिव जी, शनि देव और लक्ष्मी-नारायण की अपार कृपा प्राप्त होती है। 
 
5. मंगलवार का व्रत रखकर यदि बजरंगबली के सामने दीया, धूप बत्ती और सुगंधित अगरबत्ती जलाकर श्री हनुमान जी की पूरे मन से आरती करके गुड़-चना, नारियल,  लड्‍डू आदि का प्रसाद चढ़ाने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। 
 
6. मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष रूप से पूजा करने से समस्त पापों से मुक्ति होकर सुख-संपत्ति, धनलाभ प्राप्त होता है।
 
7. मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल धागे में बनी हुई लाल फूलों की माला चढ़ाने से कई प्रकारों के संकटों से रक्षा होगी। 
 
8. मंगलवार का व्रत करने से मंगल ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलते हैं। 
 
9. मंगल ग्रह की शांति के लिए मंगलवार के दिन 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:' का जाप करने से भूमि का लाभ मिलने के योग बनते हैं। 
 
10. मंगलवार के दिन यदि हनुमान जी को पूजा के दौरान सिंदूर अर्पित किया जाए तो आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: अमलनेर में जब भक्तों ने कराई मंगल दोष पूजा तो क्या कहा?

ALSO READ: क्या सौम्य या कड़क मंगल जैसा कुछ होता है?

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र की वक्री चाल से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में होंगे सकारात्मक बदलाव

05 October Birthday: आपको 05 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख