sundarkand

Mars Transit in Libra : 22 अक्टूबर को मंगल का तुला राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर होगा कैसा असर

Updated: शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (07:14 IST)
मंगल राशि परिवर्तन 2021: 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक 
 
वैदिक ज्योतिष में मंगल राशि परिवर्तन को एक महत्वपूर्ण घटना माना गया है। मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक है। मंगल ग्रह का जब किसी राशि पर गोचर होता है तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है।
 
22 अक्टूबर को मंगल ग्रह का कन्या राशि से तुला राशि में गोचर होगा और मंगल 5 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके पहले चंद्रमा अपने शत्रु बुध की राशि कन्या में विराजमान थे, जबकि तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र और चंद्रमा के बीच मैत्री पूर्ण संबंध माने जाते हैं।
 
तुला राशि प्रेम, रिश्ते और विवाह का प्रतीक है। यह खुशियां, बैलेंस, प्यार को दर्शाती है। तुला राशि मे मंगल के आने के बाद इस राशि के जातकों की लव लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान अपनों या जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। 
 
12 राशियों पर प्रभाव-
 
मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और धनु राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से अनुकूल है। मंगल ग्रह के प्रभाव से आप ऊर्जावान रहेंगे। जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर कार्यस्थल पर बॉस खुश रहेंगे।
 
वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों को रिश्तों में सावधान रहने की जरूरत है। मंगल का तुला राशि में गोचर इन राशियों के लिए मंगल की विनाशकारी ऊर्जा को एक्टिव करता है। जिससे रिश्तों में अलगाव की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशि वालों को इस दौरान वाद-विवाद से दूर रहने और शब्दों को ध्यान से चुनने की सलाह दी जाती है। मकर राशि के जातकों के अटके काम बनेंगे और नए कार्यों का अनुभव होगा। कुंभ राशि के जातक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
ALSO READ: मंगल बदलेगा अपना घर, क्या होगा हम सब पर असर

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शनि और शुक्र का षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए अटके कार्य होंगे पूर्ण, मिलेगा भाग्य का साथ

Kanya Sankranti 2026: कन्या संक्रांति कब है? जानें महत्व, पूजा विधि और इस दिन दान करने से मिलने वाले पुण्य

बुध-शनि का समसप्तक योग: 12 राशियों पर पड़ेगा कैसा असर? जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

मंगल का नीच राशि में गोचर 2026: इन 6 राशियों के लिए बदल सकता है समय, जानें राशिफल और प्रभाव

अगला लेख