Hanuman Chalisa
✕

मंगल-राहु अंगारक योग का इन राशियों पर होगा विशेष प्रभाव, कहीं वह आपकी राशि तो नहीं?

Updated: मंगलवार, 21 मई 2019 (18:14 IST)
मंगल-राहु युति (अंगारक दोष) का राशियों पर प्रभाव
 
मेष, सिंह, धनु और मीन राशि : इन 4 राशियों के लिए है शुभ 
 
इन राशियों में, मंगल बेहतर स्थिति में होगा और राहु मंगल को अधिक मजबूत बना देगा। ऐसा व्यक्ति साहसी और सक्रिय होगा। उसकी इच्छा शक्ति उच्च स्तर की होगी और उसके कार्य अच्छी तरह से निर्देशित होंगे। 
 
मकर राशि : इस  राशि के लिए है अत्यंत शुभ 
 
मकर राशि में मंगल और राहु के युति का प्रभाव सबसे अच्छा होता है, जहां मंगल उच्च का होता है और राहु उच्च राशि के मंगल का परिणाम देगा। इसके प्रभाव से व्यक्ति काफी परिश्रमी होगा और हमेशा कानून के तहत काम करता रहेगा। 
 
कर्क राशि : इस राशि के लिए बहुत अशुभ 
 
मंगल के दुर्बल होने के कारण कर्क राशि में इसका प्रभाव सबसे खराब हो सकता है, और राहु दुर्बल मंगल के परिणामों को बुरी तरह से प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से व्यक्ति पर क्रोध हावी हो सकता है, साथ ही वह आसानी से शारीरिक झगड़े में भी शामिल हो सकता है।  
 
वृश्चिक राशि : अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव
 
यहां मंगल स्व राशि में है, लेकिन राहु की उपस्थिति का अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन में कुछ अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव होंगे। लेकिन एक बात यह है कि मंगल की उपस्थिति इन सभी उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए साहस और इच्छा शक्ति प्रदान करेगी। रहस्य विज्ञान में यह व्यक्ति बहुत अच्छा हो सकता है। 
 
मिथुन, कन्या, और कुंभ राशि : परेशान रहेंगी ये राशियां 
 
यहां मंगल शत्रु राशि में है, इसलिए व्यक्ति के पास कार्य करने संबंधी सही विचार या दिशा नहीं हो सकती है। 
 
वृषभ और तुला राशि : न अच्छा और न बुरा
 
यहां मंगल तटस्थ भाव में है। न तो बहुत अच्छा और न ही बहुत बुरा। अतः किसी भी भाव या राशि की तरह इन राशियों में राहु-मंगल की युति व्यक्ति को कुंडली के भाव और राशि से संबंधित कारकों के प्रति मेहनती बनाएगी। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

सूर्य-राहु का नवपंचम योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ; करियर और धन के नए अवसर

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

07 October Birthday: आपको 07 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख