dharma sangrah
✕

Mangal Gochar 2025 : मंगल का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा धन लाभ

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 9 सितम्बर 2025 (17:24 IST)
Mangal ka gochar 2025: 13 सितंबर 2025 की रात 08 बजकर 18 मिनट पर मंगल ग्रह का कन्या राशि से निकलकर शुक्र ग्रह की तुला राशि में गोचर होगा। तुला का मंगल अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि तुला में मंगल के गोचर के चलते 4 राशियों को इससे भरपूर लाभ होगा। उनके अटके कार्य पूर्ण होंगे और करीब 1 माह तक लाभ होगा। 
 
1. सिंह राशि: आपकी कुंडली के चौथे और नौवें भाव के स्वामी मंगल का तीसरे भाव में गोचर होगा जो आपके पराक्रम और साहस को बढ़ाएगा। आपके आराम और सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। यात्राओं से लाभ होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार के क्षेत्र में भी आप बेहतर मुनाफा प्राप्त करने में सफल होंगे। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा और आप अधिक धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही, आप अच्छी बचत भी कर पाएंगे।
 
2. वृश्चिक राशि: आपकी कुंडली के पहले और छठे भाव के स्वामी मंगल का बारहवें भाव में गोचर होगा जो ऋण, पैतृक संपत्ति या सट्टे से लाभ प्राप्त करने की ओर संकेत करता है। यह लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बनाता है। यदि आप करोबारी हैं तो विदेश से जुड़े कारोबार में लाभ मिल सकता है। यदि आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करते हैं और सेहत पर ध्यान देते हैं तो आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
 
3. धनु राशि: आपकी कुंडली के मंगल पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। यह लाभ का भाव है जो लाभ देगा। हालांकि यदि आप धर्म कर्म के काम में लगे हैं तो लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार के क्षेत्र में अगर आप सट्टे से जुड़े काम करते हैं तो अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको बस अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा।
 
4. मकर राशि: आपकी कुंडली के चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी मंगल का दसवें भाव में गोचर शुभ माना जा रहा है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतनवृद्धि के योग बन सकते हैं। नौकरी में आपको नए अवसर मिल सकते हैं, जो आपको संतोष और सफलता प्रदान करेंगे। कारोबारी हैं तो अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। इस दौरान आप यात्रा भी कर सकते हैं। आर्थिक रूप से, यह समय आपके लिए धन कमाने और संतुष्टि पाने का है। 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 23 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख