Daily Horoscope
✕

मंगल का मीन राशि में आगमन, कैसा होगा 12 राशियों का जीवन, 5 राशियां होंगी भाग्यशाली, 7 को होगी चिंता

Updated: मंगलवार, 17 मई 2022 (18:34 IST)
mangal gochar
Mangal Gochar 2022 : 7 अप्रैल से मंगल ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर रहे थे जो अब 17 मई को 2022 की सुबह 9:52 बजे मीन राशि में गोचर कर गए हैं जो 27 जून, 2022 की सुबह 6:00 बजे तक इसी राशि में रहेंगे और फिर मेष में गोचर कर जाएंगे। आओ जानते हैं कि क्या होगा 12 राशियों पर क्या होगा असर।
 
 
5 राशियां होंगी भाग्यशाली :
 
1. वृषभ राशि: मंगल आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी सारी परेशानी समाप्त हो जाएगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा और भाग्य का साथ मिलेगा। दांपत्यजीव में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 
 
2. मिथुन राशि: मंगल आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेगा जो कि अत्यंत ही शुभ है। आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में दोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। भूमि और भवन से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। व्यापार में लाभ होगा। 
 
3. कर्क राशि: मंगल आपकी राशि के नवम भाग्य गोचर करेगा। यदि आप धर्म कर्म के कार्य करते हैं तो आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। विदेश से जुड़े कार्य कर रहे हैं तो सफल होंगे। करियर में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग हैं।
 
4. तुला राशि: मंगल आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। सेहत में सुधार होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। परिवार में मिले शुभ समाचारों से प्रसन्नता का माहौल बनेगा।
 
5. मकर राशि: मंगल आपकी राशि के तृतीय भाव में गोचर करेगा। आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। आप हर तरह का कार्य आसानी से कर पाएंगे। नौकरी या व्यापार हर क्षेत्र में विजयी होगी। सभी अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
Mars Transit 2022
7 राशियों को होगी चिंता :
 
1. मेष राशि :आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर कर रहा है। यह गोचर शुभ नहीं माना जाता है। आपके जीवन में भागदौड़ बढ़ जाएगी। लंबी यात्रा के योग हैं। अनावश्‍यक खर्चा होगा, जिसके चलते मानसिक परेशानी हो सकती है।
 
2. सिंह राशि: मंगल आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेगा। आपको क्रोध पर काबू रखकर अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। जीवन में अप्रत्याशित उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आपको नौकरी में या व्यापारी हैं तो व्यापार में सूझबूझ एवं संयम से काम लेगा होगा। परिवार से भी संबंध खराब हो सकते हैं।
 
3. कन्या राशि: आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल का गोचर दांपत्य जीवन में उथल पुथल मचा सकता है। साझेदारी के कार्य में आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी में मिलाजुला समय रहेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते को सुधारें। लोगों की मदद करें।
 
4. वृश्चिक राशि: आपकी राशि के पंचम भाव में मंगल का गोचर मिलेजुले परिणाम वाला रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कष्ट रह सकता है। शिक्षा में अड़चन आ सकती है। हालांकि नौकरी में उच्चाधिकारियों से संबंध बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों से बनाकर रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
5. धनु राशि: आपकी राषि के चतुर्थ भाव में मंगल का गोचर अप्रत्याशित रहेगा। हालांकि आपकी मेहनत से सुखद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भवन, वाहन या भूमि क्रय कर सकते हैं। हालांकि परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है।
 
6. कुंभ राशि: आपकी राशि के द्वितीय भाव में मंगल का गोचर उतार और चढ़ाव वाला साबित होगा। आपको अपने क्रोध और जिद पर काबू रखना होगा, वर्ना नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। 
 
7. मीन राशि: मंगल आपकी राशि के प्रथम भाव यानी की लग्न में गोचर करेगा जिसके चलते आपके स्वभाव में उग्रता बढ़ सकती है। आप अपने व्यवहार या कार्य से घर बैठे-बिठाए ही मुसीबत मोल ले लेंगे। हालांकि इस दौरान परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावन भी है।

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख