biodatamaker
✕

मंगल ने बनाया शक्तिशाली रूचक योग, इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2023 (17:19 IST)
Ruchak yog 2023: मंगल का अपनी स्वराशि मेष या वृश्‍चिक होने या केंद्र में होने से रूचक नाम राजयोग बनता है। 16 नवंबर से 27 दिसंबर तक मंगल वृश्‍चिक राशि में रहकर रूचक नाम योग का निर्माण हुआ है। इस योग के कारण कछ राशियों को लाभ मिल रहा है और यदि वे इस योग का लाभ उठाना चाहते हैं तो 27 दिसंबर तक उनके पास अच्छा समय है।
 
रूचक योग क्या है : मंगल के कारण बनता है कुंडली में रुचक नाम का राजयोग। यदि आपकी कुंडली में मंगल लग्न से अथवा चंद्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित हों अर्थात मंगल यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में मेष, वृश्चिक अथवा मकर राशि में स्थित है तो आपकी कुंडली में रूचक योग है। मंगल स्वराशि मेष या वृश्चिक का हो या उच्च मकर में होकर केंद्र में हो तो रुचक योग बनता है।
 
क्या होगा इस योग से : रूचक योग का व्यक्ति साहसी और पराक्रमी होता है। उसमें शारीरिक बल भी भरपूर होता है और वह अपनी सेहत को बनाए रखता है। उसकी मानसिक क्षमता भी बहुत शक्तिशाली होती है और वह समयानुसार उचित तथा तीव्र निर्णय लेने की क्षमता रखता है। वह कारोबारी क्षेत्र में सफलता और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकता है। जमीन-मकान के व्यवसाय से वह लाभान्वित होता है। किसी उच्च पद पर विराजमान होकर व्यवस्था को संभालता है। शासन और प्रशासन में ऐसे बहुत लोग होते हैं।
 
1. सिंह राशि : आपकी कुंडली के चौथे भाव में मंगल का गोचर हुआ है। यहां स्थित मंगल अच्छे परिणाम देगा। यह समय भूमि, भवन, वाहन या संपत्ति आदि के खरीदारी के लिए अनुकूल रहेगा और इसका लाभ भविष्य में आपको मिलेगा।
 
2. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के पहले भाव में मंगल का गोचर हुआ है। आपकी परेशानियां कम होगी। आत्म विश्‍वास बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा लेकिन आपको व्यर्थ के वाद विवाद से बचकर रहना होगा। छात्रों के लिए अनुकूल समय रहेगा। वाहन खरीदी और बिक्री के लिए समय सही है।
 
3. कन्या राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में मंगल का गोचर हुआ है। पारिवारिक कलह समाप्त होगी। भाई बहनों का सकारात्मक सहयोग मिलेगा। नौकरी या व्यापार में समय सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
4. मकर राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में मंगल का गोचर हुआ है। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आपके लिए यह समय अच्छा रहेगा। करियर और नौकरी में भी शुभ परिणाम प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्‍छा रहेगा।
 
5. कुंभ राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में मंगल का गोचर हुआ है। नौकरी और व्यापार में बहुत तरक्की होगी। पहले से चली आ रही परेशानी खत्म होगी। घरेलू जीवन की खुशियों में कमी आ सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।
 
6. मीन राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में मंगल का गोचर हुआ है। मानसिक परेशानियां दूर होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी पर ध्यान दें पाएंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है। धर्म कर्म के कार्य में मन लगेगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

04 October Birthday: आपको 04 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 अक्‍टूबर, 2026)

Weekly Horoscope: 05 अक्‍टूबर से 11 अक्‍टूबर 2026 का राशिफल, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख