dharma sangrah
✕

दातुन करने से मिलेगी लंबी उम्र, विधवा या विधुर दोष दूर होगा

Updated: बुधवार, 24 मार्च 2021 (13:04 IST)
कुछ शास्त्रों में ग्रह दोष के उपाय के तौर पर जड़ी बूटियों या औषधियों के बारे में बताया जाता है। कहते हैं कि मंगल या मंगल दोष के कारण पति और पत्नी के दांपत्य जीवन में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है। मंगल दोष की शांति हेतु कई तरह के उपायों में एक है जड़ी-बूटी से उपाय करना। आचार्य मणिबंध कृत 'पाकनिर्झरा' में मंगल दोष के उपाय बताए गए हैं।
 
'मौद्गल्योऽथकुटिलः प्रेतस्‌ त्रिजातेक्षु पिंकरादुधी। जानक्योऽविराभूता पुंकरस्रग्ध दक्षा कुजाः।'- पाकनिर्झरा
 
उपरोक्त जड़ी में एक है जानकी नामक जड़ी। कहते हैं कि यदि किसी की कुंडली में विधवा होना या विधुर होने का योग है तो उसे इस जड़ी की दातून करने से दूर कर सकते हैं। इस औषधि का नाम है जानकी। लंका निवास के दौरान माता जानकी भगवान राम की लम्बी उम्र के लिए इसी का दातुन करती थी। इसीलिए इस जड़ी का नाम जानकी हो गया।
 
इसे देहाती भाषा में दांतर कहा जाता है। लगातार कभी न अच्छे होने वाले रोग एवं उग्र वैधव्य दोष के अलावा पति अथवा पत्नी की लम्बी उम्र के लिए इसका दातुन करते हैं। यह श्रीलंक में ही पाई जाती है। अन्यत्र इसका मिलना दुर्लभ है। 
 
पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार यह एक खूबसूरत पत्तों वाला टहनीदार किन्तु कसैले स्वाद वाला वृक्ष है। नासूर एवं भगन्दर आदि रोगों की रामबाण औषधि मानी गई है। आठवें भाव के मंगल दोष के कारण उत्पन्न पीड़ा के निवारण हेतु इस वनस्पति का प्रयोग किया जाता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 12 अक्‍टूबर, 2026

12 October Birthday: आपको 12 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

मंगल गुरु के साथ शनि का नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

मंगल-गुरु-राहु का षडाष्टक योग: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा लाभ

अगला लेख