biodatamaker
✕

शिवरात्रि 2018 : इस दिन खास मुहूर्त में करें पूजन, मिलेंगे 10 पुण्य लाभ

Updated: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (13:13 IST)
महाशिवरात्रि भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है जिसे भारत में बड़े उत्साह और प्रसन्नता के साथ मनाया जाता है। यह पर्व देवों के देवों महादेव को समर्पित है। जिसके पीछे मुख्यतः दो मान्यताएं हैं। 1. सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ था। 2. इस दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से हुआ था।
 
वर्ष भर में 12 शिवरात्रियां आती है लेकिन इन सभी में फाल्गुन माह की शिवरात्रि को सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण माना जाता है। महिलाएं और लड़कियां इस व्रत को विशेष कामना से रखती हैं। इस व्रत के प्रभाव से कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर प्राप्त होता है और जिन महिलाओं का विवाह हो चुका है वे सौभाग्यशालिनी बनी रहती हैं। 
 
वर्ष 2018 में महाशिवरात्रि का पर्व 13 फरवरी 2018, मंगलवार और 14 फरवरी 2018, बुधवार को दोनों दिन मनाया जा रहा है। 
 
इस दिन शिवरात्रि निशिथ काल पूजा का समय 24:09+ से 25:01+ तक होगा।
मुहूर्त की अवधि कुल 51 मिनट की है।
 
14 तारीख को महाशिवरात्रि पारण का समय 07:04 से 15:20 तक होगा।
 
रात्रि पहले प्रहर पूजा का समय = 18:05 से 21:20
रात दूसरे प्रहर में पूजा का समय = 21:20 से 24:35+
रात्रि तीसरे प्रहर पूजा का समय = 24:35+ से 27:49+
रात्रि चौथे प्रहर पूजा का समय = 27:49+ से 31:04+
 
चतुर्दशी तिथि 13 फरवरी 2018, मंगवलार 22:36 से प्रारंभ होगी जो 15 फरवरी 2018, 00:48 बजे खत्म होगी।
 
10 पुण्य लाभ 
 
1. अविवाहितों की शीघ्र शादी होती है। 
2. सुहागिनों का सौभाग्य अखंड रहता है। 
3. दांपत्य जीवन में प्रेम की प्रगाढ़ता और सामंजस्य बना रहता है। 
4. संतान सुख मिलता है। 
5. धन, धान्य, यश, सुख, समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। 
6. आरोग्य का वरदान मिलता है। 
7. नौकरी व करियर में मनचाही सफलता मिलती है। 
8. शत्रुओं का विनाश होता है। 
9. बाहरी भूत, प्रेत बाधा आदि से चमत्कारी ढंग से रक्षा होती है। क्योंकि भगवान शिव स्वयं उनके स्वामी हैं। 
10. इस व्रत से आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होती है। आभामंडल में चमत्कारी चमक आती है।
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख