sundarkand

कार्तिक मास विशेष : बैकुंठ चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन अवश्य पढ़ें ये श्लोक, मिलेगी समस्त पापों से मुक्ति

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (16:28 IST)
प्राचीन हिन्दू ग्रंथों में कार्तिक मास में व्रत और तप का विशेष महत्व बताया गया है। इस मास में व्रत और तप करने से जातक के सभी पापों का नाश होता है। 
 
पुराणों के अनुसार जो मनुष्य कार्तिक मास में व्रत व तप करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही समस्त पापों से मुक्ति दिलाने में भी कार्तिक मास बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस माह में निम्न श्र्लोक पढ़ने का विशेष महत्व है।

अगर आप पूरे कार्तिक मास में ये श्लोक नहीं पढ़ पाए तब भी घबराने की कोई बात नहीं, बैकुंठ चतुर्दशी और कार्तिक पूर्णिमा के दिन भी इस श्लोक को पढ़ने से आपको अपने समस्त पापों से छुटकारा मिल जाएगा। आइए जानें...
 
मासानां कार्तिक: श्रेष्ठो देवानां मधुसूदन।
तीर्थं नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।।
(स्कंद पुराण, वै. खं. कां. मा. 1/14)
 
स्कंद पुराण में लिखे इस श्लोक के अनुसार, भगवान विष्णु एवं विष्णु तीर्थ के समान ही कार्तिक मास भी श्रेष्ठ और दुर्लभ है। 
 
एक अन्य श्लोक के अनुसार -
 
न कार्तिकसमो मासो न कृतेन समं युगम्।
न वेदसदृशं शास्त्रं न तीर्थं गंगा समम्।।
 
अर्थात- कार्तिक के समान दूसरा कोई मास नहीं, सत्ययुग के समान कोई युग नही, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगा जी के समान कोई तीर्थ नहीं है।

- श्री रामानुज 

ALSO READ: कार्तिक मास में दीप दान करना ना भूलें, शुभ फल के साथ होगी हर कामना पूरी, पढ़ें ये 7 खास नियम

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

28 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण जानकारी, सूतक काल और राशिफल

अगला लेख