biodatamaker

शुक्र और चंद्र भेजते हैं आपकी जिंदगी में प्यार...

Updated: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (14:26 IST)
- राजेश सिरोठिया 
जब दो कुंडली के मिलान में ग्रहों का माकूल साथ हो तो प्रेम भी होगा और प्रेम विवाह भी। ज्योतिष की मानें तो चंद्र और शुक्र का साथ किसी भी व्यक्ति को प्रेमी बना सकता है और यही ग्रह अगर विवाह के घर से संबंध रखते हों तो इस प्रेम की परिणति विवाह के रूप में तय है। 
ऐसा नहीं कि एस्ट्रोलॉजी को मानने से व्यक्ति के नेचर की इपॉर्टेंस कम हो जाती है लेकिन इतना तय है कि ग्रहों का कॉंबिनेशन आपके जीवन में विरह और मिलन का योग रचता है। ज्योतिषाचार्य पं. प्रहलाद पंड्या कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति के प्रेम करने के पीछे ज्योतिषीय कारण भी होते हैं। कुंडली में शुक्र और चंद्र पॉवरफूल हैं तो किसी भी जातक का प्रेम में पड़ना स्वाभाविक है। 
 
कुंडली में पांचवां घर प्रेम का होता है और सातवां घर दाम्पत्य का माना जाता है। लग्न, पंचम, सप्तम या एकादश भाव में शुक्र का संबंध होने से प्रेम होता है। जब पांचवें और सातवें घर में संबंध बनता है तो प्रेम विवाह में तब्दील हो जाता है। पं. पंड्या के मुताबिक शुक्र या चंद्र के अलावा टॉरस, लिब्रा और कैंसर राशि के जातक भी प्रेम करते हैं। 
 
पं. विष्णु राजोरिया के अनुसार वीनस और मून प्रेम विवाह करवाते हैं तो सूर्य की मौजूदगी रिलेशनशिप में अलगाव का कारण भी बनती है। सूर्य और शुक्र या शनि का आपसी संबंध जोड़े को अलग करने में मुख्य भूमिका निभाता है। सप्तम भाव का संबंध यदि सूर्य से हो जाए तो भी युवा प्रेमी युगल का नाता लंबे समय तक नहीं चलता। इनकी युति तलाक तक ले जाती है। अब आंखें चार हों तो कुंडली देख लें, संभव है शुक्र और चंद्र का साथ आपको प्रेमी बना रहा हो। 
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

कर्क के गुरु और कुंभ के राहु का षडाष्टक योग: इन 5 राशियों के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक का समय रहेगा चमत्कारिक

कन्या में बुध की चाल: चमकेगी इन 5 किस्मत वालों की दुनिया

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

08 September Birthday: आपको 08 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख