dharma sangrah

2019 में कब-कब है अमावस्या, जानिए वर्षभर की तिथियां?

Updated: गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (12:16 IST)
धार्मिक एवं ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार हर माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है। ऐसा माना जाता है कि अमावस्या के दिन प्रेतात्माएं ज्यादा सक्रिय रहती हैं इसीलिए चौदस और अमावस्या के दिन बुरे कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखने में हमारी भलाई है और इन दिनों विशेषकर धार्मिक कार्यों तथा मंत्र जाप, पूजा-पाठ आदि पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
 
पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए इस दिन पितृ तर्पण, स्नान-दान आदि करना बहुत ही पुण्य फलदायी माना जाता है। यहां आपके लिए प्रस्तुत है वर्ष 2019 में आने वाली अमावस्या तिथियों की सूची।  
 
वर्ष 2019 की अमावस्या सूची :- 
 
* 05 जनवरी 2019- शनिवार- पौष अमावस्या
 
*  04 फरवरी 2019- सोमवार- माघ अमावस्या (मघा अमावस्या, मौनी अमावस्या, सोमवती अमावस्या, माघ अमावस्या)
 
* 06 मार्च 2019- बुधवार- फाल्गुन अमावस्या
 
* 05 अप्रैल 2019- शुक्रवार- चैत्र अमावस्या
 
* 04 मई 2019- शनिवार- वैशाख अमावस्या
 
* 03 जून 2019- सोमवार- ज्येष्ठ अमावस्या (शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, सोमवती अमावस्या)
 
* 02 जुलाई 2019- मंगलवार- आषाढ़ अमावस्या
 
* 01 अगस्त 2019- गुरुवार- श्रावण अमावस्या
 
* 30 अगस्त 2019- शुक्रवार- भाद्रपद अमावस्या (पिठोरी अमावस्या)
 
* 28 सितंबर 2019- शनिवार- आश्विन अमावस्या (सर्व पितृ अमावस्या)
 
* 28 अक्टूबर 2019- सोमवार- कार्तिक अमावस्या (दीपावली अमावस्या, सोमवती अमावस्या)
 
* 26 नवंबर 2019- मंगलवार- मार्गशीर्ष अमावस्या (दत्तात्रेय जयंती)
 
* 26 दिसंबर 2019- गुरुवार- पौष अमावस्या।
 
-आरके 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख