dharma sangrah

मां लक्ष्मी देती हैं घर में आने से पहले ये 10 शुभ संकेत, रोचक जानकारी

Updated: शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (12:04 IST)
जीवन में कई बार हम अनेक परेशानियों से घिरे रह‍ते हैं, इसके बावजूद भी हमें स्वप्न के माध्यम से मां लक्ष्मी के घर आने और बहुत सारा धन मिलने के पूर्व संकेत मिलने लगते है। आइए जानें ऐसे ही 10 स्वप्न और उनका फल.... 
 
सपनों के माध्यम से जानिए कब होगा मां लक्ष्मी का आपके घर आगमन- 
 
1. यदि स्वप्न में सर्प को बिल के साथ देखते हैं तो आपको आकस्मिक धन प्राप्ति का संकेत देता है।
 
2. यदि आप स्वप्न में खुद को किसी वृक्ष पर चढ़ते हुए देखते हैं तो आपको कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है।
 
3. अगर आपको स्वप्न में नृत्य करती हुई स्त्री अथवा कन्या दिखाई देती है तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है।

 
4. यदि स्वप्न में आपने सोना (गोल्ड) देखा हो तो यह भी धन प्राप्ति और आपके घर मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक है यानी मालामाल होने का संकेत माना गया है।
 
5. यदि आपने स्वप्न में कहीं मधुमक्खी का लगा हुआ छत्ता देखा है तो यह भी धन लाभ का संकेत देता है।
6. अगर आपने स्वप्न में चूहों को देखा है तो आपके घर में भरपूर धन का आगमन हो सकता है।
 
7. अगर स्वप्न में किसी देवी-देवता के दर्शन करते हैं तो समझिए कि आपके घर स्वयं मां लक्ष्मी पधारने वाली है और आपको धन लाभ के साथ-साथ सफलता भी मिलने वाली है।

 
8. अगर आप स्वप्न में कानों में बाली या कानों में बाली धारण किए हुए देखते हैं तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत है।
 
9. यदि आप स्वप्न में जलता हुआ दीया देखते हैं तो समझिए आपको प्रचूर मात्रा में धन लाभ होने वाला है।
 
10. अगर आप स्वप्न में खुद को अंगूठी पहनें हुए देखते हैं तो आपके घर लक्ष्मी के आगमन का संकेत हो सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
ALSO READ: Motivation Story : मौत का डर क्या करता है, जानिए 3 रोचक कहानी


Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

खग्रास सूर्य ग्रहण आज रात: कितने बजे लगेगा ग्रहण? जानें क्या करें और किन कामों से बचें

15 अगस्त को कर्क में बुध और गुरु का गृहयुद्ध, मेष राशि के लोग बचकर रहें, अन्य राशि का क्या?

मंगल के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश से बदलेगा भाग्य, 5 राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण योग का साया! 5 नियमों का करें पालन, ये 3 उपाय दिलाएंगे लाभ

अगला लेख