biodatamaker

श्रावण के अंतिम सोमवार को शिवजी का आशीर्वाद पाने का अंतिम अवसर, आजमाएं 4 उपाय

Updated: शनिवार, 6 अगस्त 2022 (15:59 IST)
Sawan 4th Last Somwar 2022 Date: श्रावण मास का अंतिम सोमवार 8 अगस्त 2022 को है। इस दिन महासंयोग बन रहे हैं। इस एकादशी, रवि योग, इन्द्र योग, वैधृति योग, मंगल, शनि और गुरु का शुभ योग और अभिजीत मुहूर्त का शुभ योग बन रहा है। महत्वपूर्ण उपाय करने और शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त करने का यह अंतिम दिन रहेगा। आओ जानें कि क्या करें।
 
ALSO READ: सावन सोमवार को आजमाएं ये 5 सरल उपाय, शिव जी होंगे प्रसन्न
1. शिवजी की कृपा प्राप्त करने के लिए करें ये कार्य : सबसे पहले व्रत करने का संकल्प लें। फिर सावन के अंतिम सोमवार को प्रात:काल या प्रदोष काल (सूर्यास्त के समय) में गंगाजल या गंगाजल मिला पानी का एक लोटा लें और घर से बगैर जूते-चप्पल पहनें शिव मंदिर ॐ नम: शिवाय का जप करते हुए पैदल जाएं। मंदिर जाकर शिवजी पर जल अर्पित करें और भगवान शिव साष्टांग प्रणाम करें। महिला हैं तो साष्टांग प्रणाम न करते हुए नमस्कार करें। इसके बाद वहीं पर खड़े होकर 108 बार शिवजी के मंत्र का जप करें। वहीं पर शिवजी का पंचामृत अभिषक करें और षोडषोपचार पूजन करें।
 
ध्यान रखें कि व्रत वाले दिन दिन में फल ग्रहण करें और रात्रि को जल या ज्यूस ग्रहण करें। इसके साथ ही शिवजी की तीन बार पूजा करें। प्रात:, संध्या और रात्रि। तीनों बार शिवजी के मंत्र का 108 बार जप करें। अगले दिन मंगलवार को पहले दान करें और फिर व्रत की समाप्ति करें। आपकी जो भी मनोकामना होगी वह पूर्ण हो जाएगी। 
2. धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए : ‍अंतिम सोमवार को रात्रि के 9 से 10 बजे के बीच किसी ऐसे शिव मंदिर जाएं जहां बहुत कम लोग जाते हैं। वहां जाकर घी का एक दीपक प्रज्वलित करें, जो देर तक जलता रहे। इसके बाद दूसरे दिन शिवजी का गन्ने के रस से अभिषेक करें।
 
3. संकटों से मुक्ति के लिए : अंतिम सोमवार को शिवजी का किसी पंडित या ज्योतिष से पूछकर काले तिल में गंगाजल मिलाकर अभिषेक करें। ऐसा करने से संकट और कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी। 
 
4. कर्ज से मुक्ति के लिए : अंतिम सोमवार के दिन शिवलिंग पर अखंडित अक्षत अर्पित करें और उनसे कर्ज से मुक्ति की कामना करें। इसके बाद 108 बार शिव मंत्र का जप करें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर लें ये 3 उपाय

17 September Birthday: आपको 17 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शनि और शुक्र का षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए अटके कार्य होंगे पूर्ण, मिलेगा भाग्य का साथ

अगला लेख