biodatamaker

कुंडली में कौन से योग बनाते हैं प्रखर वक्ता, जानिए

Updated: शनिवार, 24 जून 2017 (14:53 IST)
आपने अक्सर ऐसे व्यक्तियों को देखा होगा जिनकी वाणी अत्यंत आकर्षक व प्रभावकारी है। वे जब भी बोलते हैं, अपनी वाणी के प्रभाव से सभी का ध्यानाकर्षण कर लेते हैं।

ऐसे व्यक्ति श्रेष्ठ वक्ता, ज्योतिषी, धर्मोपदेशक, कवि, पत्रकार, राजनेता, शिक्षक, गायक आदि बनकर सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। आईए जानते हैं वे कौन से ग्रहयोग होते हैं जो किसी जातक को श्रेष्ठ वक्ता बनाते हैं। 
 
जैसा आपको पूर्व में बताया जा चुका है कि जन्मपत्रिका में द्वितीय भाव, द्वीतीयेश व बुध-गुरू से वाणी का विचार किया जाता है। यदि किसी जन्मपत्रिका में बुध-गुरू का श्रेष्ठ संबंध हो जैसे राशि परिवर्तन, दृष्टि संबंध अथवा युति, तो ऐसा जातक प्रखर वक्ता होता है।

यदि बुध-गुरू के संबंध के अतिरिक्त द्वि‍ति‍येश शुभ भावों में हो एवं द्वीतीय भाव पर शुभ ग्रहों का प्रभाव हो व इनमें से किसी पर भी कोई पाप प्रभाव ना हो, तो ऐसा व्यक्ति अपनी वाणी के आधार पर पद-प्रतिष्ठा व धन अर्जित करता है।
 
(विशेष- हमारी स्वयं की जन्मपत्रिका में बुध-गुरू का राशि परिवर्तन योग है एवं द्वीतीय भाव अपने स्वामी से दृष्ट है।)
ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
astropoint_hbd@yahoo.com

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग- 4 : इलायची)

भविष्यवाणी: क्या POK जल्द बनेगा भारत का हिस्सा? ग्रह-नक्षत्र क्या दे रहे हैं संकेत

बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की और धन लाभ का रास्ता

05 August Birthday: आपको 5 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (5 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख