biodatamaker

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास समाप्त : मांगलिक कार्य प्रारंभ

Updated: मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (13:54 IST)
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही विगत एक माह से चला आ रहा खरमास समाप्त हो गया। खरमास में मांगलिक कार्यों का निषेध रहता है। खरमास के समाप्त होते ही विवाह आदि मांगलिक कार्य पुन: प्रारम्भ हो जाएंगे लेकिन ये कार्य केवल 2 माह ही हो सकेंगे। उसके बाद होलिकाष्टक के कारण पुन: विवाह आदि मांगलिक कार्यों का निषेध रहेगा। होलिकाष्टक के समाप्त होते ही पुन: खरमास प्रारम्भ हो जाएगा। 
 
आइए, जानते हैं आगामी महीनों में विवाह हेतु शुभ मुहूर्त कब रहेगा : 
 
होलिकाष्टक- दिनांक 14.03.2019 से 20.03.2019 तक होलिकाष्टक के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।
 
खरमास- दिनांक 14.03.2019 से 14.04.2019 तक खरमास होने से पुन: विवाह आदि मांगलिक कार्यों का निषेध रहेगा।
 
आगामी विवाह मुहूर्त :  
जनवरी- दिनांक : 17, 18, 22, 23, 25, 29
फरवरी- दिनांक : 9, 10, 21
मार्च- दिनांक : 7, 8, 9, 12
 
- ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क : astropoint_hbd@yahoo.com
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: जानिए 12 राशियों पर इसका प्रभाव

शुक्र का अपनी ही राशि में गोचर: जानिए 12 राशियों पर प्रभाव और मालव्य राजयोग का गणित

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: पूजन सामग्री, शुभ योग और अचूक धार्मिक उपाय

02 September Birthday: आपको 02 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख