sawan somwar

गुरु का तुला राशि में प्रवेश, जानिए क्या लाया है 12 राशियों के लिए...

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (11:56 IST)
* तुला राशि में गुरु का गोचर :  बदल जाएंगी 12 राशियां... 
 
देवों के गुरु और सर्वपूज्य बृहस्पति/गुरु ने 12 साल बाद आश्विन कृष्ण सप्तमी, 12 सितंबर 2017, मंगलवार को राशि परिवर्तन कर लिया है। इसका एक महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि इस बार यह ग्रह परिवर्तन श्राद्ध पक्ष में हो रहा है। 
 
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व गुरु का राशि परिवर्तन वर्ष 2005 में 28 सितंबर को दशमी को हुआ था। देवगुरु का राशि परिवर्तन हर बार 13 महीने में होता है। इस बार विशेष संयोग में कनागतों में 13वें साल में बृहस्पति कन्या राशि छोड़कर फिर से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 
 
बता दें कि बृहस्पति ने सुबह 6:50 बजे अपनी चाल बदल ली है। उल्लेखनीय है कि तुला शुक्र की राशि है, जो दैत्य गुरु हैं। इस प्रकार से गुरु का अपने शत्रु के घर में प्रवेश करना एक महत्वपूर्ण घटना होगी। बृहस्पति 13 महीने बाद यानी 11 अक्टूबर 2018 तक तुला राशि में रहेंगे। 
 
इस परिवर्तन से क्या होगा प्रभाव : 
 
इस परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी और राजनीति में उथल-पुथल भरा काल रहेगा। गहरा प्रभाव पड़ेगा। लेखन-पठन से जुड़े लोग जैसे विद्वानों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों व लेखकों के लिए शुभ रहेगा, जबकि अधिकारी व राजनितिज्ञों के लिए गुरु का राशि बदलना सामान्य ही रह सकता है।
 
इन राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव : 
 
*  मेष राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन अनुकूल है।  
 
*  वृषभ राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन कार्यों में बाधा उत्पन्न करेगा। 
 
*  मिथुन राशि के लिए यह परिवर्तन जातकों में उमंग व उत्साह में वृद्धि करेगा। 
 
*  कर्क राशि के जातकों के लिए इस परिवर्तन से कार्यों में भाग-दौड़ लगी रहेगी। 
 
*  सिंह राशि के जातकों के लिए तुला का गुरु भाग्य वृद्धि लेकर आया है। 
 
*  कन्या राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन आर्थिक रूप से सुखद रहेगा। 
 
*  तुला राशि के जातकों के लिए इस परिवर्तन के सकारात्मक प्रभाव होंगे। अटके काम बनेंगे।  
 
*  वृश्चिक राशि राशि के जातकों के लिए परिवर्तन अनिश्चितता लाएगा। व्यापार में कर्ज सावधानी से लेना होगा। 
 
*  धनु राशि के जातकों के लिए इस परिवर्तन से धनलाभ होगा। 
 
*  मकर राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन उन्नतिकारक रहेगा। 
 
*  कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी रहेगा और जीवन में खुशियां लाएगा।  
 
*  मीन राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन शुभ कार्यों में धन खर्च कराएगा।

देखें वीडियो...
 
लेखक के बारे में
श्री रामानुज

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग- 4 : इलायची)

भविष्यवाणी: क्या POK जल्द बनेगा भारत का हिस्सा? ग्रह-नक्षत्र क्या दे रहे हैं संकेत

बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की और धन लाभ का रास्ता

05 August Birthday: आपको 5 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख