dharma sangrah

गुरु ने किया कुंभ राशि में प्रवेश, इन 5 राशि के लोग रहें सावधान

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (09:14 IST)
Jupiter in Aquarius


गुरु 10 अप्रैल तक मकर राशि में थे। अब 10 अप्रैल 2020 से गुरु कुंभ राशि में आ गए है... ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह को ज्ञान और सत्कर्म का कारक माना जाता है। गुरु का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ है  तो कुछ के लिए अशुभ।  4 राशियों- वृष राशि, कन्या राशि, सिंह राशि और वृश्चिक राशि के लिए  गुरु का राशि परिवर्तन हर ओर सफलता दिलाने वाला होगा। वहीं 5 राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें काफी संभलकर चलना होगा-अन्य 3 राशि के लिए सामान्य है यह राशि परिवर्तन...
 
 
सावधान  रहें 5 राशियां 
 
1- मिथुन 
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहने का प्रयास करें। नौकरी में विदेश यात्रा के मौके मिल सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
 
2- तुला 
आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। आय में कमी और खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
 
3- धनु 
वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। फिर भी तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। 
 
4- कुंभ 
मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के विवाद और झगड़ों से बचने का प्रयास करें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा।
 
5- मीन 
आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। खर्चे बढ़ेंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Gochar 2026: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर 19 अगस्त से, मेष समेत इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

सतयुग की शुरुआत कब होगी? भविष्य मालिका और भागवत पुराण के इन संकेतों से जानें तारीख और कैसे करें तैयारी

शनि का बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे लाभ और तरक्की के अवसर

Budh Gochar 2026: बुध का सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

अगला लेख