Hanuman Chalisa

गुरु के उदय होते ही इन राशियों का होगा भाग्योदय

Updated: शनिवार, 26 मार्च 2022 (16:11 IST)
Jupiter Guru rise 2022: 26 मार्च को कुंभ राशि में बृहस्पति का उदय हुआ है। गुरु के उदय होने से 5 राशियों (zodiac signs astrology) का भाग्योदय हो जाएगा, क्योंकि बृहस्पति 2, 5, 9, 12वें भाव में हो या गोचर करे तो शुभ फल देता है। आओ जानते हैं कि कौनसी है वे 5 राशियां।
 
 
1. मेष राशि (Aries): 2022 अप्रैल के महीने में बृहस्पति अपनी स्वराशि और मेष राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। आपको इस दौरान पैतृक संपत्ति से किसी प्रकार का लाभ होने की संभावना है। आपके लिए अच्‍छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्‍छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
 
2. कर्क राशि (Cancer): अप्रैल 2022 में बृहस्पति आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। यह अवधि आपके लिए अनुकूल रह सकती है। अचल संपत्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। बस आपको व्यर्थ की यात्रा से बचना होगा।
 
3. वृश्‍चिक राशि (Scorpio): अप्रैल माह 2022 में बृहस्पति आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। करियर में उन्नती करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
 
4. धनु ( Sagittarius ) : बृहस्पति आपकी राशि के चतुर्थ भाव में उदय होगा। यह गोचर आपकी सुख और सुविधाओं में विस्तार करेगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। यह गोचर आपके लिए शुभ है।
 
5. कुंभ राशि (Aquarius): अप्रैल माह में बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान व्यापार-व्यवसाय में अच्छे लाभ के साथ वृद्धि देख सकते हैं। नौकरी में सैलरी बढने के साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक में खुशी का समाचार मिलेगा। साथ ही आपको अपनी पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

10 सितंबर से यूरेनस की उल्टी चाल: 4 राशियों के लिए 8 फरवरी 2027 तक खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

मंगल-शनि का केंद्र योग बढ़ाएगा तनाव! 4 राशियों की किस्मत का पलट जाएगा पासा

गुरु और शनि के बीच बना नवपंचम राजयोग, 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर

01 September Birthday: आपको 01 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख