sundarkand

देश-विदेश के लिए क्या लेकर आया है जून 2022 का महीना, जानें इस माह के सितारे

Updated: मंगलवार, 14 जून 2022 (14:08 IST)
June 2022 Astrology 
 

इस वर्ष की जून माह की कुंडली के अनुसार इस महीने (June Month 2022) के प्रथम सप्ताह में पूर्व के देशों में सुख-शांति रहीं, वहीं उत्तर-पश्चिम के देशों में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था कमजोर तथा बालकों पर कष्ट का सामना करना पड़ा। दक्षिण के देशों में युद्ध का भय तथा विश्व में यह माह उथल-पुथल वाला रह सकता है। 
 
कहीं-कहीं धर्म (Dharma) के नाम पर हिंसा होगी, तो कहीं सुरक्षा या मतभेद के आधार पर परेशानी आएगी, तो कहीं राजनीतिक दल जनता को भ्रमित करेंगे। 
 
माह के मध्य में सोना, पीतल, तांबे के भाव में तेजी आएगी। चांदी, एल्युमीनियम, कांसे में उतार-चढ़ाव रहेगा। कपास के भावों में पहले से तेज गिरावट आएगी। 
 
खाद्य पदार्थों की बात करें तो चावल, साबूदाना, मोरधन, सिंघाड़ा व काजू में तेजी रहेगी। गेहूं, चना, अरहर व मसूर में उतार-चढ़ाव रहेगा। मूंग, चवला व मोठ के भाव में अच्छी तेजी रहेगी। 
 
June Astrology इस माह के अंत में दक्षिण के देशों में सुख-शांति रहेगी। उत्तर के देशों में युद्ध का भय रहेगा। पश्चिम के देशों में आंतरिक युद्ध रहेगा। साथ ही महामारी जैसे कष्ट आ सकते हैं। पूर्व के देशों में वृद्ध आदमी व महिलाओं पर कष्ट रहेगा।
 
 
भारत में आंतरिक स्थिति अधिक खराब रहेगी। धर्म के नाम पर राजनीतिक युद्ध रहेगा। आम जनता परेशानी में आएगी। कहीं-कहीं आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर होगी। कुछ राज्यों में सरकार चलाना मुश्किल होगा। आर्थिक रूप से अत्यंत परेशानी आ सकती है। किसी बड़े नेता को खतरा भी रहेगा।
 
इस माह की कुंडली (June Kundali) को बादल की चाल से देखें तो माह के दूसरे सप्ताह से कहीं-कहीं मौसम परिवर्तन होने लगेगा। कहीं-कहीं आंधी-तूफान से भारी नुकसान होगा। कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश होने के योग हैं।
 
 
उत्तराखंड व केरल राज्यों में बारिश से नुकसान हो सकता है। मुंबई, कर्नाटक, चेन्नई, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा व हैदराबाद में माह के तीसरे और अंतिम सप्ताह में वर्षा के योग हैं। कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा हो सकती है। 
 
छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात व बिहार में देर से मानसून की दस्तक होगी। 


 

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख