suvichar

कब मनेगी जन्माष्टमी, 14, 15 या 16

Updated: रविवार, 13 अगस्त 2017 (15:58 IST)
इस वर्ष कृष्ण-जन्माष्टमी को लेकर संशय की स्थिति बनती जा रही है। इसका मुख्य कारण है अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र का संयुक्त ना होना। 14 अगस्त की मध्यरात्रि को अष्टमी तिथि तो है किन्तु नक्षत्र भरणी है।

सनातन धर्म के व्रत-त्योहारों में तिथियों की मान्यता उस व्रत के अनुसार ही की जाती है। जिन व्रतों में पूजा रात्रि को की जाती है उसमें चन्द्रोदयकालीन तिथि ही मान्य होती हैं जैसे करवा चौथ, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी आदि एवं जिन व्रतों में दिन में पूजा की जाती है उनमें सूर्योदय कालीन तिथि मान्य होती है।

ALSO READ: कैसे करें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत, 10 जरूरी बातें
 
चूंकि भगवान कृष्ण का प्राकट्य अर्द्धरात्रि को 12 बजे हुआ था अत: अर्द्धरात्रि को 12 बजे जो तिथि होगी वही कृष्णजन्म के लिए मान्य होगी इसलिए इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 14 अगस्त दिन सोमवार को रहेगी। सभी स्मार्त व्यक्तियों को 14 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी व्रत करना श्रेयस्कर रहेगा। वहीं वैष्णव सम्प्रदाय के लोगों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 15 अगस्त को रहेगा। संभवत: इस वजह से वैष्णव तीर्थों में कृष्ण जन्माष्टमी 15 अगस्त को मनाई जाएगी। 16 को गोगा नवमी है तथा 13 को हल षष्ठी व्रत है। 
 
ALSO READ: आ रही है जन्माष्टमी, पढ़ें भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र जन्म कथा
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Pola Amavasya 2026: पिठोरी अमावस्या 2026: संकट दूर करने के 5 अचूक उपाय

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

शनि-केतु का षडाष्टक योग: 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

07 September Birthday: आपको 07 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख