Daily Horoscope
✕

भविष्यवाणी: ईरान में होगा तख्तापलट, कट्टरपंथी खामेनेई की ताकत का होगा अंत!

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 13 जून 2025 (16:17 IST)
Iran Israel war: इजराइल ने 13 जून 2025 को शुक्रवार सुबह ईरान के एटमी और दूसरे सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। इसमें ईरान के 2 बड़े सैन्य अधिकारी और 2 परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। राजधानी तेहरान में शाहरक शाहिद महालती नामक जगह पर हमला हुआ। यहां पर हाई रैंक वाले ईरानी सैन्य अफसर रहते हैं। हमले में 3 इमारतें तबाह हो गई हैं। इजरायल का कहना है कि ईरान के पास परमाणु बम बनाने लायक सामग्री है और इससे वह कुछ ही दिनों में 15 परमाणु बम बनाने की तैयारी कर रहा था। इसे रोकने के लिए यह हमला किया गया।
 
ईरान की कुंडली के आधार पर कई ज्योतिषियों का मानना है कि ईरान पर बड़ा हमला होगा और इसके बाद यहां पर विद्रोह फैलेगा। जनता ईरानी कट्टरपंथी खामनेई के शासन का अंत कर देगी। वर्ष 2028 तक यहां पर तख्तापलट हो जाएगा। इसके बाद अराजकता का लंबा दौर चलेगा। जैसाकि इराक में चला था। इसके बाद लोग इस्लाम से छुटकारा पाने का रास्ता ढुंढेगे। इसके बाद या तो वे अपने मूल धर्म में लौटेंगे या वे नास्तिक बने रहेंगे। ईरान के अधिकतर लोग नहीं चाहते हैं कि इजराइल से शत्रुता रखी जाए। लोग अब कट्टरपंथी इस्लाम से खफा हैं और वे पश्चिम के साथ अपने संबंध बनाना चाहते हैं, लेकिन खामेनेई की सेना उन्हें ऐसा करने से रोकती है। 
 
कुछ ज्योतिषियों के अनुसार ईरान की मिथुन लग्न की कुंडली बनती है जिसमें गुरु दूसरे, शनि राहु तीसरे, शुक्र केतु नवम, सूर्य मंगल बुध दशम और चंद्रमा बारहवें स्थान पर है। इसकी 1 नवंबर 2012 से 1 नवंबर 2028 तक गुरु की महादशा चल रही है। 24 मार्च से 25 जुलाई तक गुरु में चंद्रमा की अंतर्दशा चल रही है। इस दौरान इजरायल ने एक बार तो ईरान पर हमला कर दिया था। 25 जुलाई से लेकर अगले साल जुलाई 2026 के बीच यहां तख्तापलट होगा। ईरान परमाणु बन नहीं बना पाएगा और ईरान बहुत बुरा मारा जाएगा। ईरान की कुंडली में 26 तक चलेगा मंगल और इसके बाद आएगा 2028 को आएगा राहु। शनि की महादशा प्रारंभ होगी 1 नवंबर 2028 से। इस महादशा में अराजकता फैलेगी। हालांकि यदि हम ईरान की क्रांति के बाद उसकी स्थापना यदि हम 1 अप्रैल 1979 मानते हैं तो इस तरह की ग्रह दशा का कुंडली तो बनती है परंतु उसमें वर्तमान में शनि की महादशा चल रही है जो कि ईरान के पतन की ओर संकेत करती है।
 
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी: 
1. नास्त्रेदमस के अनुसार तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत एशिया से होगी। ईरान करने परामाणु हमला। इसके बाद हलात बिगड़ जाएंगे।
 
2. 'एक पनडुब्बी में तमाम हथियार और दस्तावेज लेकर वह व्यक्ति इटली के तट पहुंचेगा। और युद्ध शुरू करेगा। उसका काफिला बहुत दूर से इतालवी तट तक आएगा।' (11-5)- नास्त्रेदमस।
 
3. ईरानवासी एक अरब मुखिया दक्षणि पूर्वी स्पेन पर काबू पा लेगा। शनि और मंगल सिंह राशि में होंगे तब स्पेन हाथ से जाता रहेगा। फ्रांसीसी हार ही जाएंगे। फिर पूर्वी हमलावर यूरोप पर भारी बमबारी करेगा। इटली को ही ये लोग प्रमुख अड्डा बनाएंगे। यूरोप कीटाणु हमले का शिकार होगा। (।।।-64, v-14, ।v-48)...फिर होगा स्विट्जरलैंड पर हमला। वहां के बैंकों का खजाना लूटा जाएगा। स्विस सेना कुछ न कर पाएगी। (v-85, ।-x-44, ।।-83).
 
4. अंतत: परमात्मा का हाथ रक्तपिपासु एलस Alus तक पहुंच जाएगा। वह खुद को समुद्र में भी नहीं बचा पाएगा। दो नदियों के बीच में खुद को सु‍रक्षित करके भी छिप नहीं पाएगा। सुरक्षिक्ष छिपकर भी वह काले और क्रुद्ध व्यक्ति से भयभित होगा।, जो उसे उसकी करतूतों की सजा देगा। (v।-33)
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Surya Gochar 2026: सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्‍य मालिका की भविष्यवाणी: बर्बादी की ओर बढ़ रहा है ये 4 देश? 5 बड़ी घटनाओं से मचेगी उथल-पुथल

Budh Nakshatra Gochar 2026: दिवाली से पहले बुध का बड़ा बदलाव, 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में बुध का गोचर, 3 नवंबर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख