ramcharitmanas

राजयोग क्या है? कैसे बनते हैं जन्मकुंडली में, इन राजयोगों के बारे में आप नहीं जानते

Updated: शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (17:30 IST)
राजयोग का नाम सुनते ही व्यक्ति का मन राजसी ठाट-बाट की परिकल्पना करने लगता है। लेकिन ज्योतिषीय मतानुसार राजयोग से आशय उच्चपद, प्रतिष्ठा, सर्वसुविधायुक्त जीवन एवं आत्मिक शान्ति व संतुष्टि होता है। राजयोग का व्यापक अर्थ केवल सांसारिक प्रगति ही नहीं अपितु आध्यात्मिक उन्नति होना भी है। 
 
जानते उन राजयोगों के बारे में जो मनुष्य को जीवन में सुख, प्रसिद्धि,धन,उच्च पद,प्रतिष्ठा देते हैं। सुप्रसिद्ध राजयोगों जैसे विपरीत राजयोग, नीचभंग राजयोग, गजकेसरी राजयोग, पंचमहापुरूष राजयोग के बारे में तो सभी को विदित है किन्तु इनसे इतर भी कुछ महत्वपूर्ण राजयोग होते हैं जो इन राजयोग के समान ही फ़ल प्रदान करते हैं। 
 
राजयोग किन ग्रहस्थितियों में बनते हैं-
 
1- जब तीन या तीन से अधिक ग्रह अपनी उच्च राशि या स्वराशि में होते हुए केंद्र में स्थित हों।
2- जब कोई ग्रह नीच राशि में स्थित होकर वक्री और शुभ स्थान में स्थित हो।
3- तीन या चार ग्रहों को दिग्बल प्राप्त हो।
4- चन्द्र केंद्र स्थित हो और गुरु की उस पर दृष्टि हो।
5- नवमेश व दशमेश का राशि परिवर्तन हो।
6- नवमेश नवम में व दशमेश दशम में हो।
7- नवमेश व दशमेश नवम में या दशम में हो।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
संपर्क : astropoint_hbd@yahoo.com
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

16 September Birthday: आपको 16 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

बुध-शनि का समसप्तक योग: 4 राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय, करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

सूर्य का कन्या राशि में गोचर: 17 सितंबर से बदलेगी ग्रहों की चाल, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

अगला लेख