बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Horoscope for the month of December 2021
Written By
Last Updated : सोमवार, 29 नवंबर 2021 (16:38 IST)

दिसंबर माह में कौन से ग्रह बदलेंगे घर, क्या होगा 12 राशियों पर असर

दिसंबर माह में कौन से ग्रह बदलेंगे घर, क्या होगा 12 राशियों पर असर - Horoscope for the month of December 2021
December mah ka masik rashifal 2021
Grahon Ka Rashi Parivartan December 2021 : दिसंबर माह में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन। ग्रहों के राशि परिर्तन को बहुत ही महत्व दिया जाता है क्योंकि इसे धरती की प्रकृति में बदलवा देखे जा सकते हैं। हर वक्त पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है। आओ जानते हैं कि दिसंबर माह में कौनसे ग्रह बदल रहे हैं अपना घर और क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव ( December mah ka masik rashifal 2021 )।
 
4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन : दिसंबर माह 2021 में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सबसे पहले 5 दिसंबर को 1.मंगल ग्रह करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर। इसके बाद 8 दिसंबर 2021 को 2. शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 10 दिसंबर 2021 को 3.बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 5.सूर्य सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे।
 
उक्त चार ग्रहों में से शुक्र और बुध का फिर से परिवर्तन होगा। 19 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में ही वक्री होंगे और 30 दिसंबर 2021 को वक्री शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा। इसके साथ ही 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।
 
क्या होगा 12 राशियों पर असर (Effect on 12 zodiac signs)।
 
1. मेष : यह माह आपके लिए अति उत्तम है। नौकरी और करियर में सफलता मिलेभी। यशस्त्री कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। धन लाभ होगा और भूमि, भवन, वाहन आदि का सुख मिलेगा। बस आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा अन्यथा अच्छे समय का लाभ नहीं मिलेगा।
 
2. वृषभ : इस माह समस्याओं का अंत होगा। भवन, भूमि और वाहन का सुख मिलेगा। आर्थिक रूप से यह माह थोड़ा उतार चढ़ाव वाला है। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। अनावश्यक चिंता से घिरे रहेंगे।
3. मिथुन : यह माह आपके लिए अच्छा है। कारोबारियों को लाभ होगा और नौकरीपेशा के मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सेहत ठीक रहेगी और मानसिक स्वास्थ भी अच्छा रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदार बने और उनकी भावनाओं की कद्र करें।
4. कर्क : इस माह आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में किसी से खटपट हो सकती है। खर्चे बढ़ जाएंगे। सेहत की दृष्टि से यह माह आपके लिए ठीक नहीं है। 
 
5. सिंह : आपके लिए यह माह भाग्य खोल देगा। नौकरी, धंधा सभी ओर लाभ मिलेगा। हर तरह के सुख की प्राप्ति होगी, परंतु यदि आपने अपने क्रोध पर काबू नहीं रखा तो यह समय लाभ की जगह हानि में बदल जाएगा।
6. कन्या : इस माह कुछ जिम्मेदारियों को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ खराब होगा। कारोबारी हैं तो लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो नया करने का मौका मिलेगा। इस माह खर्चे बहुत होंगे। आपको समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा।
 
7. तुला : इस माह आपको राहत मिलेगी। घर परिवार में शांति रहेगी। भूमि, भवन, वाहन और संतान सुख मिलेगा। आर्थिक उन्नती भी होगी। सेहत में भी सुधार होगा।
 
8. वृश्‍चिक : आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक धन हानि होने के योग हैं। व्यर्थ के खर्चे न करें और सेहत का ध्यान रखें। घर परिवार के प्रति जिम्मेदार बने और यदि आप शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े हैं तो लाभ होगा।
 
9. धनु : इस माह आपको धन लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। अचल सम्पत्ति भी बढ़ेगी। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। आपको अपने मन और वाणी पर काबू रखना चाहिए। सेहत उत्तम रहेगी।
 
10. मकर : इस माह आप लेन-देन और वाद-विवाद से बचें। यात्रा के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो कार्य का बोझ रहेगा। परिवार में विशेष सुख प्राप्त होगा
 
11. कुम्भ : यह माह आपके लिए उत्तम है। चिंताएं समाप्त होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी परंतु घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो मेहनत का फल मिलेगा। बाकी सब कुशल रहेगा। 
 
12. मीन : यह माह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम बढ़ जाएगा। सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है।