dharma sangrah

मुझे चाहिए अपना घर, अपना वाहन... जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Updated: गुरुवार, 10 मई 2018 (11:17 IST)
घर और वाहन का सुख चाहते हैं तो..... इसे पढ़ें  
कुंडली के कौन से योग आपको वाहन और घर का सुख दे सकते हैं ... 
 
दुनिया में हर किसी की यही जरूरत है कि उसका अपना एक घर हो और उसका अपना वाहन हो। आइए जानें कुंडली के कौन से योग आपको वाहन और घर का सुख दे सकते हैं और इन्हें पाने के लिए क्या किया जा सकता है? 

ALSO READ: कैसी होगी आपकी यात्रा, जानें ज्योतिष के अनुसार, पढ़ें 7 उपाय
 
*अपना घर खरीदने या बनाने के लिए चन्द्र और मंगल कुंडली में मजबूत होने चाहिए। 
 
* जिनकी कुंडली में चौथा भाव बली हो उसका घर अवश्य बनेगा। जितने बली ग्रह चौथे भाव पर होंगे उतने ही घर जातक के होंगे लेकिन अगर राहु का प्रभाव चौथे भाव पर हो तो वह अपने घर का सुख नहीं ले सकेगा। हो सकता है घर तो आलिशान हो लेकिन खुद सरकारी मकान में रहे। 
 
*  शुक्र जितना अच्छा होगा घर उतना ही आलिशान होगा, भव्य होगा। 
 
*  मंगल अगर नीच का हो साथ ही राहु से पीड़ित हो तो घर सुन्दर नहीं होगा और घर में रहकर सुख नहीं मिलेगा।

 ALSO READ: क्या आपकी कुंडली में है सरकारी नौकरी के योग
 
 * चन्द्र खराब हो तो घर बनाने में परेशानी आती है और माँ-बाप का सहयोग नहीं मिलता 
 
उपाय :- चांदी का चोकोर टुकड़ा हमेशा अपने पूजा स्थान में रखें। 
 
सोना, चांदी और तांबा इन तीन धातुओं की अंगूठी अनामिका में पहनें। 
 
11 मंगलवार गरीबों को मिठाई बांटें। 
 
राहु का प्रभाव हो तो घर से कूड़ा करकट बाहर निकालें।  
 
खराब इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान घर से बाहर करें और मां दुर्गा या भैरव की आराधना करें। 
 
वाहन के लिए कौन से ग्रह योग जरूरी है 
 
राहु इंसान को चाहकर भी वाहन नहीं खरीदने देता। 
 
शुक्र और चौथा भाव कमजोर हो तो सामर्थ्य होने के बाद भी इंसान वाहन नहीं खरीद सकता।  
 
राहु-शनि-मंगल चौथे भाव को प्रभावित करें तो गाड़ी का इंजन जल्दी-जल्दी खराब होता है अर्थात गाड़ी अधिकतर समय गैराज में ही रहती है चन्द्रमा खराब हो तो ड्राइविंग सही नहीं होती और दुर्घटनाएं हो जाती है। 
 
उपाय :- दोषी ग्रह, नीच ग्रह, मारकेश के रंग की गाड़ी कदापि न लें। मंगल शनि खराब हों तो काली, लाल व नीले रंग की गाड़ी न खरीदें। गाड़ी का नंबर जन्मांक के विपरीत न लें। लोहे का दान करें। 
 
सबसे सरल उपाय यह है कि किसी भी मंदिर में देवता के वाहन को पहले पूजें। जैसे शिव मंदिर में नंदी को, गणेश मंदिर में चूहे को, दुर्गा मंदिर में सिंह को और बाद में प्रतिमा की पूजन करें।   

ALSO READ: अपना घर है आपका सपना, यह 5 सरल उपाय करेंगे उसे पूरा

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope: 10 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान

09 August Birthday: आपको 9 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख