dharma sangrah

हरियाली अमावस्या पर पढ़ें राशिफल और विशेष पूजन

Updated: मंगलवार, 2 अगस्त 2016 (10:44 IST)
मेष- मेष राशि वालों को इस समय विवादित सौदों में पूंजी निवेश से बचना चाहिए।



उपाय- सरसों के तेल का दान गरीबों को दें।

 


वृषभ- वृषभ राशि वालों को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
 
उपाय-  श्रद्धानुसार ज्वार गरीब व गौशाला में दान दें।

 


मिथुन- मिथुन राशि वालों को कारोबार में लाभ और विवादों से पीछा छूटेगा।
 
उपाय- उड़द के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को डालें।


 


कर्क राशि- सरकार से लाभ मिलेगा और विघ्न और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
 
उपाय- भगवान शिव के शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। गरीब और अपाहिजों को भोजन कराना शुभ रहेगा।

 

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को किए गए कार्यों में मनोनुकूल फल प्राप्त नहीं होंगे। साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें। 
 
उपाय-  मां भगवती के श्रीचरणों में गुलाब के 108 फूल अर्पित करें। श्री शनिदेव के श्रीचरणों में तेल चढ़ाएं।
 

 

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के मनोनुकूल कार्य परिवर्तन एवं कोर्ट-कचहरी के मसलें हल होंगे। 
 
उपाय-  वट वृक्ष के पेड़ में जल अर्पित करें। तवा, अंगीठी व काले कपड़े का दान करना शुभ रहेगा।


 


तुला राशि- तुला राशि वालों की आय के साधनों में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का निवारण होगा। 
उपाय- गरीब कन्याओं को दूध और दही का दान दें। साथ ही मंदिर जरूर जाएं।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का पिछली समस्याओं से पीछा छूटेगा और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। 
 
उपाय-  नैतिकता का दामन पकड़े। साथ ही पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। साबूत मसूर सफाई कर्मचारी को दान में दें। 

 


धनु राशि- धनु राशि वालों को कम प्रयत्न और लाभ अधिक होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। परंतु दुर्घटनाओं से सावधान। 
उपाय- श्रद्धानुसार अंधे व्यक्ति को भोजन कराना लाभकारी रहेगा। चने की दाल कुष्ठ रोगियों को दें।

 

मकर राशि- मकर राशि वालों को व्यर्थ के भ्रम, भ्रांति और भय से बाहर आना होगा। अहम और ईर्ष्या नुकसान देगी। परंतु गुजारे लायक धन की प्राप्ति अवश्य होगी। 
 
उपाय-श्रद्धानुसार बाजारा पक्षियों को डालें। श्री शनिदेव के श्रीचरणों में पीले पुष्प अवश्य चढ़ाएं।

 


कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के रुके हुए कार्य बनेंगे। राजनीतिक वर्चस्व बढ़ेगा। सामाजिक सुयश की प्राप्ति भी होगी। 
 
उपाय- 800 ग्राम दूध अपने ऊपर से 8 बार उतार कर 800 ग्राम उड़द के साथ बहते पानी में प्रवाह कर दें।

 


मीन राशि- मीन राशि वालों के व्यवसाय में सफलता, सामाजिक दायरों में वृद्घि का प्रबल योग। 
 
उपाय- मिट्टी के पात्र में श्रद्धानुसार शहद भरकर मंदिर में रखकर आ जाएं या वीराने में दबा दें।



Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

08 September Birthday: आपको 08 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (08 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Pola Amavasya 2026: पिठोरी अमावस्या 2026: संकट दूर करने के 5 अचूक उपाय

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

अगला लेख