Hanuman Chalisa
✕

हरियाली अमावस्या के दिन कर लें ये 5 कार्य, खुल जाएगी किस्मत

Updated: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (14:29 IST)
Hariyali amavasya ke upay : श्रावण मास में अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं, क्योंकि इस दिन तक सभी ओर हरियाली छा जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 28 जुलाई 2022 गुरुवार को हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। आओ जानते हैं इस दिन के 5 खास उपाय।
 
 
1. पितृ शांति : इस दिन पितृदोष से मुक्ति हेतु पितृ शांति के उपाय किए जाते हैं। नदी या कुंड में स्नान करके पितरों के निमित्त तर्पण करें। इस दिन पितृसूक्त पाठ, गीता पाठ, गरुड़ पुराण, गजेंद्र मोक्ष पाठ, रुचि कृत पितृ स्तोत्र, पितृ गायत्री पाठ, पितृ कवच का पवित्र पाठ या पितृ देव चालीसा और आरती करें।
 
2. पौधा रोपण : हरियाली अमावस्या के दिन पौधा रोपण या वृक्षारोपण का बहुत महत्व है। आम, आंवला, केला, नींबू, तुलसी, पीपल, वटवृक्ष और नीम के पौधों को रोपने का विशेष महत्व बताया गया है। वृक्ष रोपण करने ग्रह नक्षत्र और पितृदोष शांत हो जाते हैं। इस दिन पौधा रोपण न कर पाएं तो पीपल की परिक्रमा और पूजा करें।
3. दीपदान : इस दिन दान के साथ ही दीपदान भी करना चाहिए। इस दिन आटे के दीपक जलाकर नदी में प्रवाहित करने से पितृदेव और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इस दिन शनिदेवजी के मंदिर में विधि अनुसार दीपक लगाने से वे प्रसन्न होते हैं।
 
4. अन्न दान : इस दिन मछली, चींटियों और ब्राह्मणों को भोजन कराने से सभी तरह के संकट दूर होगा सुख और समृद्धि बढ़ती है। इस दिन गेहूं और ज्वार की धानी का प्रसाद वितरण करें।
 
5. हनुमान और लक्ष्मी पूजा : इस दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। रात्रि में पूजा करते समय पूजा की थाली में स्वास्तिक या ॐ बनाकर और उसपर महालक्ष्मी यंत्र रखें फिर विधिवत पूजा अर्चना करें, ऐसा करने से घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होगा और आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Rahu Gochar 2026: मकर राशि में स्पष्ट राहु की एंट्री से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, शुरू होगा सुनहरा दौर

25 नवंबर को गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; होगा बड़ा धन लाभ

21 November Birthday: आपको 21 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 21 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख