dharma sangrah
✕

Happy New Year 2021: नए साल को शुभ बनाएं, आजमाएं 10 सरल उपाय

Updated: शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 (20:03 IST)
नववर्ष 2021 सबके लिए खुशियां लेकर आए यही हमारी कामना है।  प्रस्तुत है कुछ खास उपाय,जो वर्ष 2021 को आपके लिए शुभ बनाएंगे...
 
यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं 10 चमत्कारी उपाय। आइए पढ़ें...
 
1. नव वर्ष 2021 का शुभारंभ शुक्रवार से हो रहा है और शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का माना गया है। अत: इस दिन लक्ष्मी जी का पूजन करना ना भूलें। 
 
2. नए साल के पहले दिन घर को अच्छे से साफ-स्वच्छ करें। 
 
3. लक्ष्मी का वास वहां माना जाता है, जहां स्वच्छता तथा सुगंध हो। अत: रहने का स्थान तथा कार्य का स्थान स्वच्‍छ एवं सुगंधित हो, ऐसा प्रयत्न करना चाहिए। 
 
4. नव वर्ष के पहले दिन घर में गौमूत्र, नमक तथा फिटकरी मिलाकर पोंछा अवश्य लगाएं ताकि नेगेटिव एनर्जी का खात्मा होकर पॉजिटिव एनर्जी सभी दिशाओं से उत्पन्न हो। 
 
5. इस दिन स्वच्‍छ धुले हुए वस्त्र धारण करें तथा इत्र या स्प्रे इत्यादि का उपयोग अवश्‍य करें।
 
6. नए साल के पहले दिन, जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ हो तो पूजन-अर्चन अवश्‍य करें।
 
7. वर्षारंभ में कुछ अच्‍छा करने का संकल्प लेकर वर्षांत तक उसे पूर्ण करने का पूरा प्रयास करें।
 
8. वृक्ष, पौधे लगाकर उनकी सेवा का संकल्प करें। अपने नक्षत्र तथा राशि के अनुसार वृक्षारोपण अवश्‍य करें। 
 
9. स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए नित्य एक माला महामृत्युंजय की अवश्य करें। चालीस दिन बाद से परिणाम दिखने प्रारंभ हो जाएंगे।
 
10. जिन व्यक्तियों को कर्ज से राहत न मिल रही हो या खर्च ज्यादा और इनकम कम हो, वे लक्ष्मी जी का कोई भी मंत्र का जाप नए साल के पहले दिन से प्रारंभ कर दें। हवन इत्यादि कर ऐश्वर्य, धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ALSO READ: वर्ष 2021 में संकटों से बचने के लिए करें 9 ग्रहों के 9 उपाय

ALSO READ: वर्ष 2021 में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Annual Numerology 2027 : क्‍या जन्मतिथि 6, 15 या 24 है? मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

04 November Birthday: आपको 4 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 04 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

धनतेरस पर बन रहा है दुर्लभ शुभ योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख