sundarkand

वर्ष 2024 में कब-कब होंगे गुरु-शुक्र अस्तोदय, पढ़ें खास जानकारी

अप्रैल-मई में होंगे गुरु-शुक्र अस्त, जानें कब शुरू होंगे शुभकार्य

Updated: शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (17:01 IST)
guru tara ast
 
guru shukra tara astodaya 2024: हमारे सनातन धर्म में प्रत्येक कार्य के लिए एक अभीष्ट मुहूर्त निर्धारित है। वहीं कुछ अवधि ऐसी भी होती है जब शुभकार्य के मुहूर्त का निषेध होता है। इस अवधि में सभी शुभकार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई, गृहारंभ व गृहप्रवेश के साथ व्रतारंभ एवं व्रत-उद्यापन आदि वर्जित रहते हैं। 
 
शुभ एवं मांगलिक मुहूर्त के निर्धारण में गुरु एवं शुक्र के तारे का उदित स्वरूप होना बहुत आवश्यक है। गुरु व शुक्र के तारे के अस्त होने पर किसी भी प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्यों के मुहूर्त नहीं बनते। 
 
आइए जानते हैं वर्ष 2024 में किस अवधि में गुरु व शुक्र का तारा अस्त स्वरूप रहेगा-
 
शुक्र के तारे की अस्तोदय अवधि-
 
- दिनांक 28 अप्रैल 2024, दिन रविवार, वैशाख कृष्ण चतुर्थी को शुक्र का तारा पूर्व दिशा में अस्त होगा (पंचांग भेद अनुसार 29 अप्रैल)। जो दिनांक 28 जून 2024, दिन शुक्रवार, आषाढ़ कृष्ण सप्तमी को पश्चिम दिशा में उदित होगा।
 
गुरु के तारे की अस्तोदय अवधि-
 
- दिनांक 07 मई 2024, दिन मंगलवार, वैशाख कृष्ण चतुर्दशी को गुरु का तारा पश्चिम दिशा में अस्त होगा (पंचांग भेद अनुसार 06 मई)। जो दिनांक 03 जून 2024 दिन सोमवार, ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी को पूर्व दिशा में उदित होगा।
 
उपर्युक्त काल में गुरु एवं शुक्र के तारे के अस्त स्वरूप होने के कारण समस्त मांगलिक एवं शुभकार्य जैसे विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृहप्रवेश, व्रत-उद्यापन, देवप्रतिष्ठा आदि वर्जित रहेंगे।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

 
shukr tara 
 

 
ALSO READ: Vastu Tips : यदि फर्श का रंग है इस तरह का तो घर आती रहेगी विपत्तियां

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

08 September Birthday: आपको 08 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (08 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Pola Amavasya 2026: पिठोरी अमावस्या 2026: संकट दूर करने के 5 अचूक उपाय

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

अगला लेख