ramcharitmanas

GURU PUSHYA NAKSHATRA TODAY : गुरु पुष्य नक्षत्र 2021 का महामुहूर्त, महासंयोग, महाअवसर, क्या करें,कब करें, कैसे करें

Updated: गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (08:02 IST)
guru pushya nakshatra 

ALSO READ: पुष्य नक्षत्र 2021 विशेष : Guru Pushya Nakshatra Special Stories
 
आज के शुभ योग, शुभ मुहूर्त, क्या खरीदें और क्या करें, जानिए
 
आज है समस्त शुभ योग में उत्तम गुरु पुष्य नक्षत्र, आइए जानते हैं संक्षेप में जरूरी जानकारी
 
चंद्रमा का राशि के चौथे, आठवें एवं बारहवें भाव में उपस्थित होना अशुभ माना जाता है। परंतु इस पुष्य नक्षत्र के कारण अशुभ घड़ी भी शुभ घड़ी में परिवर्तित हो जाती है। ग्रहों की विपरीत दशा से बावजूद भी यह योग बेहद शक्तिशाली है, परंतु एक श्राप के चलते इस योग में विवाह नहीं करना चाहिए। इसके प्रभाव में आकर सभी बुरे प्रभाव दूर हो जाते हैं। मान्यता अनुसार इस दौरान की गई खरीदारी अक्षय रहेगी। 
 
अक्षय अर्थात जिसका कभी क्षय नहीं होता है। इस शुभदायी दिन पर महालक्ष्मी की साधना करने, पीपल या शमी के पेड़ की पूजा करने से उसका विशेष व मनोवांछित फल प्राप्त होता है। 
 
गुरु पुष्य नक्षत्र समय : 28 अक्टूबर 2021 गुरुवार को गुरु पुष्य नक्षत्र का योग सुबह 09:41 से प्रारंभ होकर दूसरे दिन 29 अक्टूबर, शुक्रवार की सुबह 11:38 तक रहेगा।
 
शुभ योग 
- सर्वार्थसिद्धि योग।
- अमृतसिद्ध योग।
- रवियोग।
 
शुभ मुहूर्त 
- चर लाभ अमृत मुहूर्त : प्रात: 10.48 से दोपहर 3.03 तक रहेगा।
- अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:51 से दोहपर 12:26तक रहेगा.
 
- निशिता मुहूर्त : प्रात: 11:16 से दूसरे दिन दोपहर 12:07 तक रहेगा 
- विजय मुहूर्त : दोपहर 01:34 से 02:19 तक रहेगा।
- गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:09 से 05:33 तक रहेगा।
- संध्या मुहूर्त शुभ,अमृत,चर : शाम 04.28से से 09.03 तक रहेगा।
 
क्या खरीदें : सोना, चांदी, वाहन, ज्वेलरी, मकान, प्लैट, दुकान, कपड़े, बर्तन, श्रृंगार की वस्तुएं, स्टेशनरी, मशीनरी और बहीखाते।
 
इस दिन क्या करें : शिल्पकला और चित्रकला की पढ़ाई प्रारंभ करना, मंदिर निर्माण और घर निर्माण प्रारंभ करना, उपनयन संस्कार के बाद विद्याभ्यास करना, दुकान खोलना, नया व्यापार करना, निवेश आदि करना शुभ है। अपनी आस्था व श्रद्धा के साथ नवीन कार्य करें... 
ALSO READ: गुरु पुष्य नक्षत्र और 12 राशियां, जानिए Guru Pushya का शुभ संयोग क्या लाया है आपके लिए


Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख