शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. guru pushya nakshatra 2021 tree
Written By

Guru Pushya Nakshatra Tree: पुष्‍य नक्षत्र का पेड़ कौन सा है, जो देता है धन के आशीर्वाद

Guru Pushya Nakshatra Tree: पुष्‍य नक्षत्र का पेड़ कौन सा है, जो देता है धन के आशीर्वाद - guru pushya nakshatra 2021 tree
Guru Pushya Nakshatra Tree
 
पुष्‍य पुष्‍य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा गया है। प्रत्येक नक्षत्र का एक प्रतिनिधित्व वृक्ष या पौधा होता है। इसी तरह पुष्‍य नक्षत्र का भी एक पेड़ है जिसकी पूजा करने से सभी तरह का संकट मिटता है और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
 
पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है जबकि नक्षत्र देव बृहस्पति है और यह नक्षत्र चंद्रमा की कर्क राशि में विचरण करता है। अत: शनि के मान से शमी और बृहस्पति के मान से पीपल का वृक्ष इस नक्षत्र का प्रतिनिधित्व करता है। अधिक जगह पर पीपल के वृक्ष की पूजा का विधान बताया गया है।
 
पुष्य में बृहस्पति का व्रत और पूजन किया जाता है। पीपल के पेड़ को पुष्य नक्षत्र का प्रतीक माना जाता है इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग अपने घर के खाली हिस्से में पीपल का वृक्ष लगाकर उसकी पूजा करते हैं जिससे उनके जीवन में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। अंजीर और गूलर या खरपत्री का वृक्ष भी पुष्‍य नक्षत्र का प्रतिनिधित्व करता है।
Peepal Tree
ये भी पढ़ें
Guru Pushya Nakshtra : 28 अक्टूबर 2021 को गुरु पुष्य नक्षत्र के महामुहूर्त में सोना खरीदें या वाहन?