biodatamaker

Guru Pradosh Vrat 2023: गुरु प्रदोष व्रत आज, जानें महत्व, मंत्र और मुहूर्त

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (11:03 IST)
Guru Pradosh Vrat: इस वर्ष गुरु प्रदोष व्रत दिन गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 को रखा जा रहा है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार गुरु प्रदोष व्रत शुभ एवं मंगलकारी तथा भगवान शिव की अपार कृपा दिलाने वाला माना गया है। प्रदोष व्रत के दिन सायंकाल में शिव जी का पूजन किया जाता है। 
 
महत्व- वर्ष 2023 में 26 अक्टूबर, दिन गुरुवार को आश्विन शुक्ल द्वादशी-त्रयोदशी के दिन गुरु प्रदोष व्रत पड़ रहा है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सायंकाल के समय को प्रदोष काल कहा जाता है। त्रयोदशी तिथि के दिन सायं के समय प्रदोष काल में भगवान शिव जी का पूजन किया जाता है।

इस दिन पूजन के लिए एक जल से भरा हुआ कलश, बेल पत्र, धतूरा, भांग, कपूर, सफेद और पीले पुष्प एवं माला, आंकड़े का फूल, सफेद और पीली मिठाई, सफेद चंदन, धूप, दीप, घी, सफेद वस्त्र, आम की लकड़ी, हवन सामग्री, आरती के लिए एक थाली सभी सामग्री को एकत्रित करके देवगुरु बृह‍स्पति तथा शिव-पार्वती जी का पूजन किया जाता है। गुरु प्रदोष व्रत पूजन से शिव जी तथा देवगुरु की कृपा प्राप्त होती है। 

इस व्रत के संबंध में मान्यता के अनुसार यह व्रत सौ गायों का दान करने के बराबर फल देता है। गुरु प्रदोष व्रत दुश्मनों/ शत्रुओं का नाश करने वाला तथा सभी संकट, कष्ट और पापों का भी नाश करने वाला माना गया है। बता दें कि आज अक्टूबर माह का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
 
गुरु प्रदोष व्रत : 26 अक्टूबर 2023 पूजन के शुभ मुहूर्त : 
 
आश्विन शुक्ल त्रयोदशी का प्रारंभ- 26 अक्टूबर को 01.14 ए एम से शुरू, 
समापन- 26 अक्टूबर को 10.26 पी एम पर होगा। 
 
गुरु प्रदोष व्रत के दिन का प्रदोष समय एवं प्रदोष पूजा मुहूर्त- 05.25 पी एम से 07.44 पी एम
त्रयोदशी पूजन समय- 02 घंटे 19 मिनट्स
 
सर्वार्थ सिद्धि योग- 27 अक्टूबर 12.55 ए एम से 05.01 ए एम तक।
रवि योग- 27 अक्टूबर 12.55 ए एम से 05.01 ए एम तक। 
 
दिन का चौघड़िया
शुभ- 05.01 ए एम से 06.34 ए एम
चर- 09.40 ए एम से 11.13 ए एम
लाभ- 11.13 ए एम से 12.46 पी एम
अमृत- 12.46 पी एम से 02.19 पी एम
शुभ- 03.52 पी एम से 05.25 पी एम
 
रात का चौघड़िया
अमृत- 05.25 पी एम से 06.52 पी एम
चर- 06.52 पी एम से 08.19 पी एम
लाभ- 11.13 पी एम से 27 अक्टूबर को 12.40 ए एम, 
शुभ- 02.07 ए एम से 27 अक्टूबर को 03.34 ए एम, 
अमृत- 03.34 ए एम से 27 अक्टूबर को 05.01 ए एम तक।
 
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- 03.28 ए एम से 04.15 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 03.52 ए एम से 05.01 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 10.48 ए एम से 11.38 ए एम
विजय मुहूर्त- 01.17 पी एम से 02.07 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05.25 पी एम से 05.48 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 05.25 पी एम से 06.34 पी एम
अमृत काल- 08.31 पी एम से 09.59 पी एम
निशिता मुहूर्त- 10.50 पी एम से 11.36 पी एम
 
आज के दिन मंत्र- 'ॐ नम: शिवाय:' तथा 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' मंत्र का जाप करना अधिक महत्व का माना गया है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: शुक्र ग्रह बनाने जा रहा है नीचभंग राजयोग, 3 राशियों को मिलेगा अचानक कहीं से धन

ALSO READ: karwa chauth 2023: करवा चौथ का इतिहास क्या है?

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

सावन पहला सोमवार 2026: शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें इस विधि से जलाभिषेक करने पर मिलेगा मनचाहा फल

आज का पंचांग, शिव पूजा विधि और दैनिक राशिफल (3 अगस्त 2026)

अगला लेख