suvichar
✕

जन्म दिनांक से जानिए कब है आपका शुभ समय

Updated: शनिवार, 10 जून 2017 (17:03 IST)
मूलांक के अनुसार जीवन का शुभ समय जानिए
 
जय से मिलने पर हमेशा उसकी यह बात रहती है कि अगस्त का महीना उसके लिए बहुत नुकसानदायक रहता है। वर्धन की उम्र लगभग 50 वर्ष की है। उसने कई बार कहा कि उसके जीवन की संपूर्ण घटनाएं फरवरी और मार्च के बीच ही घटित हुईं, जैसे उसकी नौकरी लगना, विवाह होना, संतान होना, नए मकान में प्रवेश करना आदि कई कार्यों की तारीख इस कालावधि के मध्य में रही है। रजनीशजी तो जनवरी प्रारंभ होते ही अपने आपको किसी बड़े खर्चे या मुसीबत के लिए तैयार कर लेते हैं। उनका इस समय पर विशेष ध्यान रहता है।

विमल ने तो मान ही रखा है कि उसकी कोई विशेष इच्छा यदि कभी पूरी न हो तो सितंबर में अवश्य पूरी हो जाएगी। इस तरह की कई घटनाएं आपके साथ भी होती होंगी, जब किसी माह विशेष में आपके साथ कुछ अच्‍छा या बुरा होने का क्रम कई वर्षों से चल रहा हो तो मन में यह प्रश्न आना स्वाभा‍विक है कि इसका क्या कारण है? इसका उत्तर अंक ज्योतिष में सायन सूर्य की स्थिति से आसानी से पाया जा सकता है, क्योंकि सौर मास के प्रारंभ व अंत होने की तारीखें लगभग निश्चित हैं। आपके लिए कौन-सा महीना-समय शुभ है, यह तालिका से जान सकते हैं-
 
मूलांक स्वामी जन्म तारीख महत्वपूर्ण मास
   1 सूर्य  1, 10, 19, 28 21 जुलाई से 28 अगस्त
2  चंद्रमा            2, 11 , 20, 29    20 जून से 25 जुलाई
3 बृहस्पति      3, 12 , 21, 30 18 फरवरी से 21 मार्च
4 हर्बल 4, 13 , 22, 31         21 जून से 31 अगस्त
5 बुध     5, 14 , 23       21 अगस्त से 23 सितंबर
6 शुक्र 6, 15 , 24       20  अप्रैल से 24 मई
7  नेप्चून 7, 16 , 25     21 जून से 25 जुलाई
8 शनि    8, 17 , 26 21 दिसंबर से 19 फरवरी 
9         मंगल 9, 18 , 27 21 मार्च से 27 अप्रैल
 
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Surya Gochar 2026: सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्‍य मालिका की भविष्यवाणी: बर्बादी की ओर बढ़ रहा है ये 4 देश? 5 बड़ी घटनाओं से मचेगी उथल-पुथल

Budh Nakshatra Gochar 2026: दिवाली से पहले बुध का बड़ा बदलाव, 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में बुध का गोचर, 3 नवंबर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख