sundarkand

शुक्रवार को 10 काम कर लीजिए, मां लक्ष्मी जरूर आएंगी धन बरसाने

Updated: गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (13:22 IST)
धार्मिक शास्त्रों में शुक्रवार (Friday) के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी (Goddess Laxmi) की पूजा का विधान है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का विशेष दिन होता है, जो कि धन, ऐश्वर्य, सुंदरता, सुख-समृद्धि के लिए खास माना गया है। यह दिन शुक्र ग्रह (Shukra Grah) के लिए भी जाना जाता है। अगर आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर हो तो उसे मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार का दिन लाभदायी साबित हो सकता है, तथा कुछ आसान उपायों से आप शुक्र ग्रह की स्थिति में मजबूती लाकर अच्छे फल प्राप्त कर सकते हैं। 
 
अगर आप भी अपने घर में स्थिर धनलक्ष्मी (Dhan lakshmi) की कृपा रखना चाहते हैं तो निम्न 10 सरल कामों से निश्चित ही आपके यहां लक्ष्मी जी का वास होगा।

आइए जानते हैं- Friday 10 tips for money
 
1. हर शुक्रवार को पूरे विधि-विधान के साथ धन की देवी लक्ष्मी Laxmi jee जी की पूजा-अर्चना करें। शुक्रवार का व्रत रखें, शुक्र के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए यह कार्य लाभदायी होगा। 
 
2. प्रति शुक्रवार को एक नियमित समय पर श्री सूक्त का पाठ करें, इससे जहां शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, वहीं कुछ ही समय में लाभदायी परिणाम भी मिलने लगेंगे, घर में धन का आगमन शुरू हो जाएगा।
 
3. शुक्रवार के दिन सुबह स्नान के पश्चात सफेद वस्त्र धारण करके मां लक्ष्मी को प्रणाम करें और उनके विविध श्री स्वरूपों के दर्शन करके कमल पुष्प चढ़ा कर पूजन करें तथा श्री सूक्त का पाठ करें। यह घर में सुख-समृद्धि लाने का सबसे आसान उपाय है।
 
4. शुक्र ग्रह अगर कुंडली में कमजोर हो तो शुक्रवार को गाय का शुद्ध घी मंदिर में दान करने से शुक्र बलशाली बनेंगे तथा धनलाभ मिलेगा।
 
5. अगर नौकरी, व्यापार या किसी अन्य कार्य में अवरोध आ रहा हैं तो शु्क्रवार को काली चींटियों को शकर खिलाएं, इससे आपकी बाधा दूर होगी। 
 
6. पति-पत्नी का रिश्ता तनावपूर्ण हो गया है तो शुक्रवार के दिन प्रेमपूर्ण पक्षी जोड़े की तस्वीर या चित्र अपने बेडरूम में लगाएं। इससे रिश्ते मजबू‍त होंगे।
 
7. शुक्र की शांति तथा लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को सफेद White और गुलाबी Pink रंग के वस्त्र पहनना शुभ फलदायी रहेंगे। जहां तक हो सके इसी रंग के रूमाल का भी इस्तेमाल करें।
 
8. पुरुष हो महिला अपने प्रेमी, पति और पत्नी का सम्मान करें। इतना ही नहीं अन्य महिलाओं के प्रति भी सम्मान की भावना और दृष्टि रखें इससे आप शुक्र ग्रह के हानिकारक प्रभावों से तो बचेंगे ही तथा धन-वैभव के कारक शुक्र आपके सभी सुखों में वृद्धि करेंगे। 
 
9. देवी लक्ष्मी के मंदिर में शुक्रवार के दिन कमल पुष्प, शंख, कौड़ी, कमलगट्‍टे या माला, मखाने या बताशे यह चीजें देवी मां अर्पित करने से भी जीवन में धनलाभ के प्रबल योग बनते हैं।
 
10. शुक्रवार को माता लक्ष्मी Maa Lakshami तथा श्री विष्णु Vishnu Worship का पूजन पूरे श्रद्धा भाव से करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीष देती हैं तथा धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं, व्यापार चल निकलता है तथा नौकरी में दिन-प्रतिदिन उन्नति होती है।  

Laxmi Puja
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Guru Gochar 2026: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर 19 अगस्त से, मेष समेत इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

सतयुग की शुरुआत कब होगी? भविष्य मालिका और भागवत पुराण के इन संकेतों से जानें तारीख और कैसे करें तैयारी

शनि का बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे लाभ और तरक्की के अवसर

Budh Gochar 2026: बुध का सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

18 August Birthday: आपको 18 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख