ramcharitmanas

आज गंगा दशहरा पर गंगाजल के 5 उपाय करना न भूलें

Updated: मंगलवार, 30 मई 2023 (13:24 IST)
Ganga Jal 
 
आज गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2023) पर्व है। और इस दिन गंगाजल का उपयोग कई प्रकार से किया है। गंगा शिवजी की जटाओं से निकलने के कारण ही गंगाजल को बहुत ही पवित्र माना जाता है। मान्यतानुसार प्राचीनकाल के ऋषि-मुनि अपने कमंडल में गंगा का जल ही रखते थे और उसी जल को हाथ में लेकर या किसी के उपर छिड़कर उसे वरदान या श्राप देते थे। 
 
धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा नदी में स्नान करने से 10 पापों का हरण होकर अंत में मुक्ति मिलती है। यदि आप गंगा स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर नहाना चाहिए। अत: इसके इस्तेमाल से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अत: गंगाजल सबसे पवित्र जल माना गया है। आज के दिन गंगाजल के निम्न उपाय अवश्य करने चाहिए। 
 
गंगाजल के उपाय : Uses of Gangajal
 
1. गंगा को पापमोचनी नदी कहा जाता है, अत: आज के दिन गंगाजल से स्नान करने से सभी तरह के पाप धुल जाते हैं। 
 
2. गंगा दशहरा के दिन पूजा-अर्चना, अभिषेक तथा धार्मिक अनुष्ठानों में गंगाजल का प्रयोग करना बहुत ही पुण्‍यदायी माना गया है।
 
3. मान्यतानुसार किसी भी व्यक्ति को मरते समय ययदि गंगाजल पिलाया जाए तो उसे मोक्ष प्राप्त होता है।
 
4. गंगाजल को पीने से प्राणवायु बढ़ती है। इसीलिए गंगाजल का आचमन किया जाता है।
 
5. गंगाजल से ही जन्म, मरण या ग्रहण के सूतक का शुद्धिकरण किया जाता है। अत: इस दौरान गंगाजल का उपयोग अवश्‍य करें। 

2023 में गंगा दशहरा कब है? गंगा दशहरा महत्व, गंगा मंत्र और Ganga Dussehra के 10 दान


ALSO READ: Ganga Dussehra 2023 date : गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, आरती, उपाय, दान और कथा एक साथ

ALSO READ: Ganga Dussehra Katha 2023 : मां गंगा की पौराणिक कथा

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 


Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Horoscope: 10 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान

09 August Birthday: आपको 9 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरे सोमवार को करें ये आसान उपाय, श्रावण के 12वें दिन इस मंत्र से प्रसन्न होंगे शिवजी और चंद्रदेव

अगला लेख