sawan somwar

3 महायोगों में मनेगी श्री गंगा सप्तमी, आज है दान और खरीदी का महत्व, जानिए मुहूर्त

Updated: शनिवार, 7 मई 2022 (12:27 IST)
Ganga Saptami 2022 : गंगा सप्तसती का महत्व : वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन माता गंगा की जयंती मनाई जाती है। इस बार यह जन्मोत्सव 7 मई 2022 शनिवार को मनाया जा रहा है। आओ जानते हैं दान देने, खरीदी करने का महत्व और मुहूर्त।
 
ALSO READ: आज है गंगा सप्तमी, जानिए इस दिन का क्या है महत्व, गंगा जल की 10 विशेषताएं
3 महायोग में मनेगी गंगा सप्तमी : इस दिन रवि पुष्य नक्षत्र, श्रीवत्स और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इस बार गंगा सप्तमी के दिन सप्तमी तिथि का आरंभ शनिवार, 7 मई को दोपहर 2.57 मिनट से शुरू हो रही है, जो रविवार, 8 मई को सायं 5:00 बजे समाप्त होगी। इसी कारण उदयातिथि के अनुसार गंगा सप्तमी 08 मई 2022 रविवार को मनाना उचित रहेगा। रवि पुष्य योग सुबह स्थानीय सूर्योदय के साथ प्रारंभ हो जाएगा एवं दोपहर 2.56 बजे तक रहेगा। इसी समय सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा।
 
खरीदी का महत्व : तीन महायोग में खरीदी का महत्व बढ़ जाता है। भूमि, भवन, वाहन, वस्त्र, ज्वेलरी और अन्य तरह की प्रॉपर्टी खरीदना शुभ होगा। इस दिन गृह निर्माण कार्य प्रारंभ करना और गृह प्रवेश करना भी शुभ है।
ALSO READ: श्री गंगा सप्तमी : पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, चालीसा और कथाएं एक साथ
दान : पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गंगा सप्तमी के अवसर पर्व पर मां गंगा में डुबकी लगाने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। स्नान के साथ ही इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा जल में सफेद तिल मिलाकर स्नान करें। सूर्य देव को अर्घ्‍य दें। नीम के पत्ते को चबाएं। चीनी, चावल, दूध, सफेद वस्‍त्र सफेद चंदन का दान करें। इस दिन पंखा, घड़ा और फल दान करने से समृद्धि और आरोग्य के मार्ग खुलते हैं।
ALSO READ: गंगा स्तुति, गंगा चालीसा, गंगा आरती और गंगा नदी के पौराणिक तथ्य
7 मई 202 शुभ मुहूर्त ( 7 May Shubh Muhurt ) : 
 
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:28 से दोपहर 12:21 तक।
 
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:07 से 03:00 तक।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरा मंगला गौरी व्रत 2026: कब करें पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त, विधि और 5 खास उपाय

साल 2026 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण: देश-दुनिया पर क्या होगा असर? जानिए 12 राशियों का भविष्यफल

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख