dharma sangrah
✕

Ganesh chaturthi utsav 2023: गणेश चतुर्थी महोत्सव का समय, योग और शुभ मुहूर्त

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (13:14 IST)
Ganesh sthapana muhurat 2023 : गणेश स्थापना को लेकर इस बार विद्वानों में मतभेद है। कुछ 18 तो कुछ 19 सितंबर को गणेश स्थापना करने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि अधिकतर ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 19 सितंबर 2023 मंगलवार को गणेश मूर्ति की स्थापना करना सबसे शुभ है। इसी दिन से गणेश उत्सव का प्रारंभ हो रहा है।
 
गणेश चतुर्थी तिथि प्रारंभ :- 18 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर प्रारंभ होगी।
गणेश चतुर्थी तिथि समाप्त :- 19 सितंबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी।
नोट : पंचांग भेद के अनुसार चतुर्थी तिथि के प्रारंभ और समापन में कुछ मिनट की घटबढ़ रहती है।
 
19 सितंबर 2023 को गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त:
  1. गणेश स्थापना पर्व में मध्याह्न के समय मौजूद (मध्यान्हव्यापिनी) चतुर्थी ली जाती है।
  2. इस दिन रविवार या मंगलवार हो तो यह महा-चतुर्थी हो जाती है।
  3. मध्याह्न का समय 18 और 19 सितंबर 2023 दोनों ही दिन रहेगा।
  4. गणेश स्थापना 19 सितंबर 2023 को उदियातिथि के अनुसार करना चाहिए।
  5. 19 सितंबर को गणेश स्थापना और पूजन के लिए मध्याह्न मुहूर्त :- सुबह 11:01:23 से दोपहर 01:28:15 तक का है।
 
19 सितंबर 2023 के शुभ मुहुर्त:
  1. ब्रह्म मुहूर्त : प्रात: 04:40 से 05:27 तक।
  2. प्रातः सन्ध्या : प्रात: 05:04 से 06:14 तक।
  3. अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:56 से दोपहर 12:45 तक।
  4. विजय मुहूर्त : दोपहर 02:22 से 03:11 तक।
  5. गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:27 से 06:50 तक।
  6. निशीथ मुहूर्त : रात्रि 11:57 से 12:44 तक।
 
गणेश चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग:-
हिंदी पंचांग के अनुसार 19 सितंबर 2023 मंगलवार के दिन स्‍वाति नक्षत्र 19 सितंबर की सुबह से लेकर दोपहर 01 बजकर 48 तक रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू होगा जो रात तक रहेगा। इन दोनों नक्षत्रों को बेहद शुभ माना जाता है। दरअसल, स्वाति नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इसके साथ ही इस दिन वैधृति योग भी रहेगा।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख