ramcharitmanas

गुरु गोचर : 12 साल बाद 5 राशि में बनने वाला है गजलक्ष्मी राजयोग, पक्का होगा भाग्योदय

Updated: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (09:23 IST)
Surya guru ki yuti ka fal: 22 अप्रैल को प्रात: 03:33 पर बृहस्पति ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने लगेगा। बृहस्पति ग्रह के मेष में गोचर से गजलक्ष्मी योग बनेगा। इससे पहले 14 अप्रैल 2023 को सूर्य भी मेष राशि में प्रवेश करके गुरु के साथ युति बनाएंगे। 12 साल बार 5 राशियों में बनने वाले इस योग संयोग से उनके भाग्य बदल जाएंगे।

जब राहू मेष राशि में पहले से ही विद्यमान हो और बृहस्पति मेष राशि में उसी समय प्रवेश कर जाएं तब गजलक्ष्मी योग का निर्माण होता है।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि में सूर्य और गुरु की युति प्रथम भाव में होगी। यह दुर्लभ संयोग जब रहेगा तो आप हर क्षेत्र में उन्नति करेंगे। आपमें ऊर्जा में वृद्धि होगी। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संभावना है कि वेतनवृद्धि के साथ आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में मनचाहा मुनाफा मिलेगा।
 
2. मिथुन राशि : आपकी राशि के 11वें में यह युति बन रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
3. मकर राशि : आपकी राशि में यह योग चतुर्थ भाव में बन रहा है। यह जीवन में भौतिक सुख और सुविधाओं का विस्तार करेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनाएगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति देगा।
 
4. सिंह राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में युति बन रही है जो भाग्य को जागृत करेगी। हर क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में आप तरक्की करेंगे और व्यापारी हैं तो आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। पिता से संबंधों को मजबूत बनाकर रखें।
 
5. मीन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में में यह युति बन रही है। आपकी वाणी और संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त करेंगे। बचत में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में मुनाफा मिलेगा। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: 4 राशियों के लिए खुलेंगे प्रगति के द्वार

श्रावण भौम प्रदोष पर बन रहा दुर्लभ महासंयोग! व्रत रखने से मिलते हैं ये 5 अद्भुत लाभ

सूर्य का सिंह राशि में गोचर: 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जानें लिस्ट में आपकी राशि है या नहीं

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर: 5 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभी से रहें सावधान

अगला लेख