biodatamaker
✕

18 नवंबर को आजमाएं ये सरल उपाय, मिलेगा अपार धन और सुख-समृद्धि

Updated: शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (13:08 IST)
* शनि अमावस्या पर करें ये 5 सरल उपाय, बनेंगे अपार धन प्राप्ति के योग 
 
18 नवंबर को शनि अमावस्या है। ज्योतिष के अनुसार अमावस्या के दिन भगवान शनि का दिन पड़ रहा है, इसी वजह से इसे शनिचरी अमावस्या कहा जाता है। शनि की अनुकूलता से व्यक्ति को चल रही साढ़ेसाती, ढैय्या और कुंडली में मौजूद कमजोर शनि का प्रभाव समाप्त होता है। कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होती हैं। व्यापारियों को तरक्की, नौकरीपेशा को पदोन्नति मिलती है। 
 
अमावस्या के दिन अगर शनिवार आ जाए तो इसका काफी महत्व बढ़ जाता है। इस दिन शनिदेव का पूजन-अर्चन करने से दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियां समाप्त होती हैं। जो लोग बीमारियों से ग्रस्त रहते हैं अथवा जिन लोगों की बार-बार वाहन दुर्घटना होती है, उन्हें शनि की शांति के लिए पूजा करनी चाहिए इससे राहत मिलती है।

इस दिन शनि के साथ-साथ हनुमानजी की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। शनि पूजा के लिए विशेष समय रात्रि या गोधूलि अर्थात शाम का समय होता है। अत: शनि अमावस्या के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप निम्न अचूक उपाय आजमा सकते हैं।

ALSO READ: अपने लक्षणों से पहचानें कुंडली में कैसा है शनि
 
आजमाएं ये सरलतम उपाय 
 
*  शनि के शांति के लिए शनि स्तवराज, शनि स्तोत्र और शनि अष्टक का पाठ करें।  
 
* जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती अथवा शनि का ढैय्या चल रहा है, उन्हें शनि अमावस्या के दिन शनि की विशेष आराधना करनी चाहिए। 
 
* इस दिन शनि के बीज मंत्र तथा शनि की वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। ‍विशेष कर दान में लोहा, उड़द की दाल, तेल, पुराने वस्त्रों का दान और तली हुई वस्तुओं का दान जैसे समोसा, कचौड़ी का दान निर्धनों को करना चाहिए। 
 
* जिन जातकों को कड़ी मेहनत के बाद भी मनोवांछित फल नहीं मिल रहे हैं, उन्हें हर शनिवार को तेल की मालिश करनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य लाभ भी होता है और रुके हुए काम भी बनते हैं।
 
* इस दिन हनुमान जी का बजरंग बाण, हनुमान चालीसा और संकट मोचन के नित्य पाठ से भी शनि प्रसन्न होते हैं।
 
अमावस्या के दिन यह उपाय करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर होकर शनि की अनुकूलता मिलती है तथा अपार धन की प्राप्ति के योग बनते है।

ALSO READ: 2020 तक शनि रहेंगे धनु राशि में, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

 
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

18 October Birthday: आपको 18 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

तुला संक्रांति 2026: जानें इसका धार्मिक महत्व, पुण्यफल और पूजा का विशेष महत्व

अगला लेख