Hanuman Chalisa

फरवरी 2019 : ज्योतिष की नजर से कैसा है यह माह, देश-विदेश, व्यापार, मौसम सबके क्या होंगे हाल

Updated: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (12:12 IST)
फरवरी के प्रथम सप्ताह में पूर्व-उत्तर के देशों में खुशी रहेगी। दक्षिण के देशों में युद्ध जैसा माहौल रहेगा। पश्चिम के देशों में बालकों व महिलाओं को कष्ट रहेगा। फरवरी मध्य में भारत में आंतरिक झगड़े रहेंगे। राजनीति में भी उलटफेर वाली स्थिति रहेगी। विश्व में आतंक पर कसौटी होगी।
 
चांदी, चावल, रुई व राई के भावों में तेजी फिर मंदी आएगी। सोना, दलहन, चना, घी, तेल, अरहर एवं पीली वस्तुओं के भावों में तेजी रहेगी एवं शकर, दालचीनी, सौंफ, लौंग, सुपारी, मसूर, मूंग, कपूर के भावों में उतार-चढ़ाव रहेगा।
 
महिलाओं की हर क्षेत्र में उन्नति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए इस माह कई नए रास्ते खुलेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह माह बहुत अच्छा रहेगा। कृषि में फसल नुकसानदायक होगी व किसान वर्ग परेशान रहेंगे।
 
फरवरी के अंतिम सप्ताह में पश्चिम के देशों में सुख-शांति रहेगी। पूर्व के देशों में आंतरिक झगड़े व युद्ध के आसार बनेंगे। दक्षिण के देशों में सत्ता व प्रजा के बीच तालमेल नहीं रहने से परेशानी बढ़ेगी एवं उत्तर के देशों में अच्छी उन्नति होगी।
 
इस माह की कुंडली को बादल की चाल से देखें, तो पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप ज्यादा रहेगा। मैदानी भागों में सुबह-शाम तापमान कम रहेगा व दोपहर में ज्यादा रहेगा। कहीं-कहीं हल्की वर्षा होगी, साथ ही प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि होगी।

ALSO READ: फरवरी 2019 : क्या लाया है यह महीना आपकी राशि के लिए, (पढ़ें 12 राशियां)
 
लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

16 August Birthday: आपको 16 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

अगला लेख