Daily Horoscope
✕

हर्कोलुबस वापस लौट रहा है, क्या कोई नहीं बचेगा?

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (10:49 IST)
पश्‍चिमी देशों के कुछ लोगों द्वारा दुनिया के अंत की भविष्यवाणियों की श्रृंखला में दुनिया में एक और भविष्यवाणी प्रचलित की गई है जिससे बहुत से लोग शायद अनजान होंगे। यह भविष्यवाणी भी एक पश्‍चिमी महाशय ने की है। उनके अनुसार हर्कोलुबस या कहें कि रेड प्लेनेट या कहें कि लाल ग्रह निकट भविष्य में धरती के सबसे पास आ जाएगा जिसके प्रभाव के चलते मानव सभ्यता नष्ट हो जाएगी। कहीं जलप्रलय तो कहीं भूकंप और तूफान का मंजर होगा तो कहीं आग ही आग होगी। इस बीच ऐसी महामारी फैलेगी कि कोई भी बच नहीं पाएगा।
 
 
इन महाशय का नाम है वी.एम. राबोलू। कई भविष्यवाणियों के आधार या कहें कि सच्चे ज्ञान के आधार पर ये दावा करते हैं कि निकट भविष्य में हर्कोलुबस नामक एक ग्रह धरती के सबसे नजदीक आ जाएगा। यह ग्रह हमारे सौरमंडल में ही चक्कर काट रहा है और यह निकट भविष्य में जब हमारे ग्रह के सबसे पास आ जाएगा तो तबाही मच जाएगी। जैसे चंद्र जब पूर्णिमा के दिन सबसे पास आ जाता है, तो ज्वार-भाटा उत्पन्न होता है या अन्य कोई ग्रह जब हमारी धरती के निकट होता है, तो धरती पर उसका भयंकर प्रभाव पड़ता है। उसी तरह जब यह ग्रह धरती के सबसे पास होगा, तब इसके प्रभाव से जलप्रलय, भूकंप, सुनामी और तूफान बढ़ जाएंगे।
 
 
दावा किया जा रहा है कि इसी तरह से हर्कोलुबस ने अति नजदीक आकर पूर्व में अटलांटिक सभ्यता का अंत कर दिया था। यह तथ्‍य सभी धर्मों के ग्रंथों में आपको 'जलप्रलय' के रूप में मिल जाएगा।
 
ALSO READ: एस्टेरॉयड एपोफिस से होगी महाप्रलय, नास्त्रेदमस ने भी की है भविष्‍यवाणी
जब हर्कोलुबस एक बार फिर धरती के अति नजदीक आ जाएगा तो जलप्रलय, भूकंप, सुनामी और तूफान बढ़ जाएंगे। आंतरिक आग से सभी ज्वालामुखी फट पड़ेंगे और धरती पर धुआं ही धुआं हो जाएगा। जब हर्कोलुबस धरती के सबसे करीब होगा तो धरती का एक घूर्णन पूरा हो जाएगा।
 
दावा किया जा रहा है कि 'रेड प्लेनेट' अर्थात 'हर्कोलुबस' की वापसी के बारे में दुनिया के कई संतों ने भविष्यवाणी की है। अंतिम बार यह भविष्यवाणी वी.एम. राबोलू ने की है। वी.एम. राबोलू ने दुनिया को चेताने के लिए एक किताब लिखी है जिसका कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है। उस किताब का नाम है- 'हर्कोबुलस, द प्लेनेट ऑफ द एंड ऑफ द वर्ल्ड'। एसोसिएशन अल्केनी दुनियाभर में यह किताब मुफ्त में दे रही है। कुछ लोगों का मानना है कि यह धर्म प्रचार का नया तरीका है।
 
 
इस किताब में वी.एम. राबोलू लिखते हैं कि जब हर्कोबुलस धरती के करीब आता है और उसका सूर्य के साथ संप्रेषण होता है तो धरती पर घातक महामारी फैलना प्रारंभ होती है। न तो डॉक्टर और न ही विज्ञान यह जान पाएगा कि यह कौन-सी बीमारी है और इसका क्या इलाज है? इस महामारी के सामने मानवता कमजोर हो जाएगी। त्रासदी और अंधकार का क्षण आएगा, कांप उठेगी धरती, इंसान मानसिक रूप से असंतुलित हो जाएगा और हर तरफ अफरा-तफरी होगी।
 
 
अपने संदेश में वी.एम. राबोलू आगामी प्रलय से मानवता को बचने के लिए ज्ञान, विज्ञान और मनोविज्ञान को इंगित करते हैं। इसके अलावा वे लोगों को आध्यात्मिकता की ओर मोड़ने का संदेश भी देते हैं। वे कहते हैं कि जो अध्यात्म की ओर मुड़ेगा वही सुरक्षित रह पाएगा अर्थात जो ईश्‍वर को मानेगा, वही बचेगा। यह समय खुद को बदलने और जानने का है।
 
उल्लेखनीय है कि ईसाई धर्मोपदेशक हैरॉल्ड कैपिंग 21 मई से 21 अक्टूबर 2011 के बीच दुनिया को खत्म करने की भविष्यवाणी कर चुके हैं। इससे पहले वे 4 सितंबर 1994 को दुनिया को खत्म कर चुके थे। पता नहीं वे बाइबल को पढ़कर कैसे दुनिया के अंत की भविष्यवाणी करते होंगे और कैसे वे लोगों को 'न्याय के दिन' के बारे में बताकर डराकर ईसाई बनाते होंगे?

यह मसला सिर्फ ईसाई धर्मोपदेशक का ही नहीं है। ऐसे कई मुस्लिम, यहूदी और हिन्दू धर्मोपदेशक भी हैं, जो अपने-अपने तरीके से दुनिया को खत्म करने में लगे हैं।
 
 
क्या कहता है विज्ञान : धरती पर कई बार कई कारणों से जीवन उजड़ा और फिर बस गया। कई बार धरती के नजदीक से कई ग्रह या विशालकाय उल्का पिंड गुजरे हैं लेकिन उनसे जीवन नष्ट नहीं हुआ है। नासा के अनुसार 20 लाख एस्ट्रेरॉयड घूम रहे हैं और लगभग हजारों ग्रह हैं, जो हमारे सौरमंडल में दाखिल होकर फिर सैकड़ों वर्षों के लिए गुम हो जाते हैं।
 
 
इसी तरह हाल ही की रिसर्च के अनुसार एपोफिस या एक्स नाम का ग्रह धरती के काफी पास से गुजरेगा, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कई बार कई धूमकेतु हमारी धरती के नजदीक से गुजरे हैं लेकिन उसका भी धरती पर मामूली-सा असर ही होता है। यह सूर्य या चंद्रग्रहण के असर की तरह ही होता है।

किसी भी उल्कापिंड या किसी ग्रह के हमारी धरती के पास से गुजरने का थोड़ा-बहुत असर जरूर होता है, लेकिन यह कहना कि इससे धरती नष्ट ही हो जाएगी, सही नहीं है। भविष्‍यवक्ता लोगों को डराकर ईश्वर से जोड़ना चाहते हैं। हालांकि जब तबाही आएगी तो जो ईश्‍वर को मानता हो या नहीं, उन सभी को मरना होगा। प्रलय यह नहीं पूछेगा कि तू ईश्‍वर भक्त है या नहीं, जैसे सूर्य अपने प्रकाश को भेजते वक्त नहीं पूछता है।
 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

अगला लेख