Hanuman Chalisa

मंगल का कन्या राशि में आगमन, कैसा होगा आप पर असर

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (13:11 IST)
* मंगल का राशि परिवर्तन और  आपका भविष्य... 

मंगल ने 13 अक्टूबर 2017, शुक्रवार को दोपहर 4 बजे कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल अतिशत्रु होकर बुध की कन्या राशि में 30 नवंबर तक रहेगा। मंगल अपनी राशि मेष राशि को अष्टम दृष्टि से देखेगा। किस राशि के लिए क्या असर लेकर आएगा यह राशि परिवर्तन, आइए जानते हैं।
 
मेष राशि : भाग्य में काफी परिश्रम द्वारा लाभ मिलेगा। बाहरी संपर्क से लाभ रहेगा, यात्रा के योग बनेंगे। परिश्रम द्वारा साहस में वृद्धि, प्रभाव बढ़ेगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। 
 
वृषभ राशि : सावधानी रखकर चलें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। बाहरी सहयोग, यात्रा से लाभ भी होगा। संतान के कार्य में सावधानी रखना होगी। विद्यार्थी वर्ग संभलकर चलें। 
 
मिथुन राशि : पारिवारिक मामलों में कष्ट रहेगा। मकान संबंधित समस्या रहेगी। आर्थिक प्रयासों में जुझना पड़ेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। नौकरीपेशा संभलकर चलें। लाभ मिलेगा, पर परिश्रम से। 
 
कर्क राशि : शत्रुओं पर प्रभावी, भाग्य बल में वृद्धि। बेरोजगार, रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लाभान्वित होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पिता का सहयोग मिलेगा।
 
सिंह राशि : वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति रहेगी। जमीन-जायदाद संबंधित कार्य होंगे। मातृ पक्ष का सहयोग मिलेगा।
 
कन्या राशि : अति साहस नुकसानप्रद रह सकता है। दैनिक व्यवसाय में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। 
 
तुला राशि : वाणी पर संयम रखकर चलें। कुटुम्ब के लोगों से संभलकर रहें। स्त्री पक्ष के कार्यों में सावधानी रखें। पराक्रम अधिक करना होगा तभी कार्य बनेंगे। शत्रुवर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
वृश्चिक राशि :  आर्थिक मामलों में प्रयत्नपूर्वक सफलता मिलेगी। संतान पक्ष के मामलों में सहयोग देना होगा। मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा। शत्रु पक्ष नष्ट होंगे। कर्ज की स्थिति में सुधार होगा। 
 
धनु राशि : शासकीय मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। बाहरी मामलों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से प्रसन्नता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी, साहस बढ़ेगा। महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी।
 
मकर राशि : भाग्य अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। पराक्रम बढ़ेगा, भाइयों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में खर्च होगा। बाहरी संबंधों में सुधार होगा। यात्रा के योग बनेंगे।
 
कुंभ राशि : वाहनादि सावधानी से चलाएं। नौकरीपेशा के लिए समय सतर्कता बरतने का है। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। जोखिम के मामलों में धन लगाने से बचना होगा। यात्रा संभलकर करें। वाणी में संयम रखें व काम से काम रखकर चलें।
 
मीन राशि : दांपत्य में मधुरता रहेगी। विवाह आदि के कार्य बनेंगे। भाग्य में अनुकूल स्थिति रहेगी। धन की बचत के योग भी हैं। कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व व्यवसायी भी प्रगति करेंगे। 
 
मंगल जिन्हें अशुभ परिणाम देता है वे लोग सवा पाव खड़े मसूर लाल कपड़े में बांधकर किसी मंदिर में रख आएं। लाल मुंह के बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
 
लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा धन लाभ और सफलता

बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

बुध का कर्क राशि में प्रवेश: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख