suvichar

शुभ सपनों का फल पाएं, अशुभ का दोष भगाएं,, पढ़ें सटीक उपाय

Updated: शुक्रवार, 9 जून 2017 (17:54 IST)
शुभ स्वप्न और अच्‍छे शकुन का शीघ्र फल प्राप्त हो, घर-परिवार में हर प्रकार से सुख-समृद्धि हो इसके लिए स्वप्न के दिन तुरंत कुछ वस्तुओं का दान करना चाहिए। इसी प्रकार अशुभ स्वप्न और बुरे शकुन के संताप से मुक्ति एवं राहत पाने के लिए अत्यंत श्रद्धाभाव से उन वस्तुओं का विसर्जन करना चाहिए।
 
स्वप्न के दिन अपने इष्ट के श्रीचरणों में नमन करना चाहिए। अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार किसी धर्म स्थान- मंदिर, गुरुद्वारे या गिरिजा आदि में जाकर श्रद्धा व्यक्त करनी चाहिए। ऐसा न हो पाए तो निम्न वस्तुओं को जल प्रवाह की ओर मुख करके नदी आदि में विसर्जित कर दें।
 
किस दिन कौन-सी वस्तु दान करना है यह विधान इस प्रकार है-
 
सोमवार का स्वप्न हो- चावल, चीनी, श्वेत पुष्प, नारियल, गुड़।
 
मंगलवार का स्वप्न हो- लाल मसूर, नारियल, गुड़, गुलाबी फूल, तांबा।
 
बुधवार का स्वप्न हो- साबुत मूंग, चांदी, हरे पत्ते, सब्जी, गुड़, नारियल।
 
वीरवार (गुरुवार) का स्वप्न हो- चने की दाल, पीले पुष्प, हल्दी, गुड़, नारियल।
 
शुक्रवार का स्वप्न हो- श्वेत पुष्प, चावल, मिश्री, नारियल, धूप।
 
शनिवार का स्वप्न हो- माष, नीले पुष्प, लोहा, गुड़, ना‍रियल।
 
रविवार का स्वप्न हो- दलिया, गुड़, नारियल, लाल पुष्प।
 
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

मोदी, ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन में है एक हैरान करने वाली समानता, जानिए क्या है खास कनेक्शन

सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: इन 12 राशियों के करियर, धन और सेहत पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव

03 August Birthday: आपको 3 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (3 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख