biodatamaker

Dream Astrology | कब होगा आपका विवाह, जानिए सपनों के Shubh-Ashubh संकेत

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (17:06 IST)
Swapanfal in Hindi
शादी का सपना हर दिल में पलता है। हर युवा जानना चाहता है कि उसका जीवनसाथी कौन होगा, कैसा होगा? जिसे दिल चाहता है क्या वह उसका साथी बनेगा? हमारे सपने हमें संकेत दे‍ते हैं कि हमारी शादी जिससे होगी वह कैसा होगा और शादी जल्दी होगी या देर से...
 
आइए जानें सपनों के संकेत- 
 
1. स्वप्न में इन्द्रधनुष देखना शुभ होता है। जीवन में विवाह संबंधी अभिलाषाएं पूर्ण होती है। यह शीघ्र शादी का भी संकेत है। लहराते मोरपंख भी जल्दी शादी की सूचना देते हैं। 
 
2. स्वप्न में स्वयं खुश होकर नाचना देखे, तो उसका शीघ्र ही विवाह हो जाता है और उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है।
 
3. स्वप्न में कढ़े हुए वस्त्र देखने पर सुन्दर एवं सुशील पत्नी प्राप्ति होती है।
 
4. स्वप्न में सोने के आभूषण उपहार स्वरुप प्राप्त हों, तो उसका विवाह किसी धनी व्यक्ति से होता है।
 
5. स्वप्न में मेले में घूमना शुभ होता है। योग्य जीवनसाथी मिलता है।
 
6. स्वप्न में कोई स्त्री अथवा पुरुष किसी की शव-यात्रा देखे, तो उनका दाम्पत्य जीवन कलह-पूर्ण व्यतीत होता है ।
 
7. स्वप्न में किसी सुरंग में से गुजरने पर दाम्पत्य सुख में बाधाएं उत्पन्न होती है।
 
8. स्वप्न में किसी पुजारी, पादरी अथवा मौलवी को देखने पर स्वयं जनित कारणों से दाम्पत्य जीवन में विघटन की स्थितियां उत्पन्न होने लगती है।
 
9. सपने में स्वयं को हीरा अथवा हीरे से जड़ा आभूषण उपहार में मिलना शुभ नहीं होता हैं भविष्य में उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय नहीं रहेगा।
 
10. पुरुष स्वप्न में अपनी दाढ़ी बनाता है अथवा किसी दूसरे से बनवाता है, तो उसके दाम्पत्य जीवन की समस्त कठिनाइयां समाप्त हो जाती है।

 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

16 August Birthday: आपको 16 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

15 August Birthday: आपको 15 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख