dharma sangrah

Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी के दिन कर लें ये 5 काम, रातोरात चमक जाएगा भाग्य

Updated: सोमवार, 26 जून 2023 (10:21 IST)
devshayani ekadashi 2023 
 
देवशयनी एकादशी के दिन से श्रीहरि विष्णु शयनकाल होता है, पौराणिक ग्रंथों के अनुसार श्री हरि के शयन को योगनिद्रा भी कहा जाता है। फिर 4 माह पश्चात कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन वे निद्रा से जागते हैं, इस दिन को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष हरिशयनी/ देवशयनी एकादशी 29 जून को मनाई जा रही है।

यदि इस दिन ये 5 खास कार्य कर लिए जाएं तो रातोरात मनुष्‍य का भाग्य चमक सकता है, तथा जीवन में 5 बड़े लाभ प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं- 
 
1. देवशयनी एकादशी का व्रत करने से सिद्धि प्राप्त होती है। तथा पूर्णरूप से विधिवत व्रत रखने से पुण्य फल की प्राप्त होकर मनुष्‍य निरोगी रहता है।
 
2. इस दिन विधिवत पूजन तथा देवशयनी एकादशी की कथा सुनने से सभी संकट दूर होकर भाग्य चमक जाता है।
 
3. सभी व्रतों में देवशयनी एकादशी का व्रत उत्तम माना गया है। अत: इस दिन श्री विष्णु-माता लक्ष्मी का पूजन करने से वे प्रसन्न होकर अपार धनलाभ की प्राप्ति का वरदान देते हैं।
 
4. इस दिन तुलसी-शालिग्राम की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने से मृत्यु पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।
 
5. देवशयनी एकादशी के दिन सायंकाल के समय तुलसी के पौधे पास घी का दीया जलाकर मंत्र- 'ॐ वासुदेवाय नमः:' का 108 बार जाप करके 11 बार तुलसी जी की परिक्रमा करें। इस कार्य से आपको सभी पापों से छुटकारा मिलने के साथ ही घर में सुख-शांति आएगी। तथा रातोरात आपकी किस्मत चमक उठेगी।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) . चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Devshayani Ekadashi 2023 Date: देवशयनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि, मुहूर्त और पौराणिक कथा

ALSO READ: कामिका और पद्मिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा 2023?

devshayani ekadashi upay 2023

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्रावण मास में रविवार का खास उपाय, 11वें दिन इस मंत्र का जाप करने से प्रसन्न होंगे शिवजी और सूर्यदेव

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

कामिका एकादशी व्रत कैसे करें और कब करें पारण? जानें सही विधि और शुभ समय

08 August Birthday: आपको 8 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख