Hanuman Chalisa

दिवाली पर होगा इन 3 राशियों का भाग्योदय, बाकी राशियों का जानें राशिफल

दिवाली पर 3 राशियों का भाग्योदय, 4 राशियों के लिए शुभ और 5 राशियों के लिए सामान्य रहेगा यह पर्व

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2023 (12:58 IST)
Diwali Horoscope 2023: कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 12 नवंबर 2023 रविवार के दिन मनाया जा रहा है। दिवाली के पहले शनि मार्गी, शुक्र का कन्या में और बुध का वृश्चिक में गोचर हो रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी और कालिका की पूजा होती है। आइये जानते हैं कि दिवाली का दिन किसके लिए शुभ और किसके लिए सामान्य रह सकता है।
 
दिवाली पर होगा इन 3 राशियों का भाग्योदय
मेष राशि : आपकी राशि पर से राहु का साया हट गया है। अब गुरु ही विराजमान हैं। गुरु की कृपा से भाग्योदय होगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
 
धनु राशि : गुरु की कृपा से पराक्रम बढ़ेगा और भाग्योदय होगा। मानसिक रूप से शांति मिलेगी और कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 
 
मकर राशि : मकर राशि के जातकों को शनि के मार्गी और बुध के गोचर से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी। 
 
4 राशियों के लिए शुभ रहेगी दिवाली:
कर्क राशि : शनि मार्गी से आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि के चलते नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में किए गए परिश्रम का सकारात्मक फल मिल सकता है।
 
कन्या राशि : शनि मार्गी और बुध का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। नौकरीपेशा हैं तो उन्नति होगी और व्यापारी हैं तो मुनाफा बढ़ेगा।
 
कुंभ राशि : दिवाली के आसपास नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है या कोई बड़ा कार्य संपन्न होगा। शनिदेव और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। 
 
मीन राशि : आपके लिए भी दिवाली गुरु और शनि की कृपा से शुभ रहने वाली है। कार्यस्थल पर आपका सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
5 राशियों के लिए रहेगा दिवाली पर मिलाजुला समय:
वृषभ राशि: आपको धन की किल्लत से छुटकारा मिल सकता है परंतु कठिन परिश्रम से ही नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।
 
मिथुन राशि: आपके लिए दिवाली का समय आर्थिक रूप से शुभ तो रहेगा लेकिन परिवार और सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।
 
सिंह राशि: नौकरी के लिहाज से यह समय सही है लेकिन रिश्ते और सेहत को लेकर आपको सावधानी रखना होगी। आर्थिक नुकसान हो सकता है।
 
तुला राशि: जिस बीमारी से आप लम्बे समय से परेशान थे. उससे आपको जल्द ही राहत मिलने वाली है, लेकिन आर्थिक हानि से बचना होगा और रिश्तों को संभालकर रखना होगा।
 
वृश्चिक राशि: मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक सुख में कमी होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का सम्मान करें और उनकी भावनाओं का भी ख्याल रखें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

26 August Birthday: आपको 26 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अंक दर्शन : 2026 की राखी और संस्कारों में छिपी ग्रह ऊर्जा

रक्षाबंधन 2026: भाई की कलाई पर सजाएं उसकी राशि के अनुसार लकी राखी

अगला लेख