Daily Horoscope
✕

धनतेरस पर 6 राशि वाले यदि खरीदेंगे सोना तो होगा नुकसान, 4 राशि वालों के लिए है शुभ, बढ़ेगा सम्मान

Updated: मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (12:32 IST)
Dhanteras 2021 : आज 2 नवंबर 2021 मंगलवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सोना, चांदी, पीतल, वाहन आदि खरीदने की परंपरा है। ज्योतिष अनुसार जानिए कि इस दिन किसे सोना खरीदना चाहिए और किसे नहीं।
 
 
1. इन 4 राशियों को खरीदना चाहिए सोना ( Gold ) : मान्यता अनुसार इस बार मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को धनतेरस के दिन सोना खरीद लेना चाहिए क्योंकि उनके लिए यह बहुत ही अधिक लाभकारी सिद्ध होने वाला है। अपने सामर्थ के अनुसार इस दिन सोना जरूर खरीदें। सोना नहीं तो पीतल जरूर खरीदें।
ALSO READ: Dhanteras 2021 : धनतेरस आज है, पंचांग के अनुसार जानिए पूजा, खरीदारी के शुभ मुहूर्त और विधि
2. इन 6 राशियों को नहीं खरीदना चाहिए सोना ( Silver ) : वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए सोना उत्तम नहीं माना जाता है। इसीलिए धनतेरस इन राशि वालों को सोना खरीदने से बचना चाहिए। कहते हैं यदि इस दिन सोना खरीदते हैं इससे नुकसान उठा सकते हैं। धनतेरस पर सोना खरीदने के बजाए किसी और धातु की चीज खरीदनी चाहिए। फिर भी यदि सोना खरीदना ही हो तो परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम से और उसी के माध्यम से खरीदा जा सकता है। सोना नहीं तो चांदी या पीतल जरूर खरीदें।
 
3. वृश्चिक और मीन राशि वाले जो भी खरीदना चाहें खरीद सकते हैं।
राशि अनुसार खरीदें :
मेष : सोने-चांदी के अलावा प्रॉपर्टी में निवेश भी फलदायक रहेगा।
वृष : चांदी, हीरा, वाहन खरीदें।
मिथुन : चांदी, पीतल या इलेक्ट्रॉनिक खरीदें।
कर्क : सोना, पीतल या चांदी खरीदे सकते हैं
सिंह : सोना अथवा चांदी की वस्तुओं की खरीदारी शुभ रहेगी।
ALSO READ: 2 नवंबर, धनतेरस का राशिफल: आज किसके घर बरसेगा धन, किसे देंगे कुबेर मनचाहा फल
कन्या : चांदी या इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीद सकते हैं।
तुला : चांदी खरीदना शुभ होगा।
वृश्चिक : सोना या चांदी के साथ ही प्रॉपर्टी में निवेश शुभ है।
धनु : सोने और भूमि खरीदना शुभ है।
मकर : चांदी या इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी शुभ रहेगी।
कुंभ : चांदी या सफेद रंग के आभूषण खरीद सकते हैं।
मीन : सोने, चांदी या पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं।

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

अगला लेख