ganesh chaturthi
✕

12 जनवरी को साल की पहली अमावस्या, पढ़ें पूजन मुहूर्त एवं 9 खास उपाय

Updated: मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (12:47 IST)
amavasya 2021
 
* Amavasya 2021: कब है दर्श अमावस्या, जानिए महत्व एवं उपाय 
 
नए साल की पहली अमावस्या यानी दर्श अमावस्या 12 जनवरी 2021, मंगलवार को पड़ रही है। अमावस्या तिथि की शुरुआत 12 जनवरी की दोपहर 12.22 मिनट से होगी तथा बुधवार, 13 जनवरी को सुबह 10.30 मिनट पर अमावस्या तिथि समाप्ति होगी। साल 2021 में मत-मतांतर के चलते अमावस्या 12 और 13 जनवरी को मनाई जाएगी। 
 
माना जाता है कि दर्श अमावस्या के दिन चांद पूरी तरह से गायब रहता है। इस संबंध में हिंदू मान्यताओं के अनुसार सुख-समृद्धि एवं परिवार के कल्याण की कामना के लिए पूजा की जाती है। दर्श अमावस्या का व्रत रखने और चंद्रमा का पूजन करने से चंद्र देवता अपनी कृपा बरसाते हैं और सौभाग्य व समृद्धि का आशीष देते हैं। इसे श्राद्ध अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन पूर्वजों को याद करके उनका तर्पण किया जाता है।
 
 
विष्णु पुराण के अनुसार अमावस्या का उपवास रखने से पितृगण के साथ-साथ सूर्य, अग्नि, वायु, ब्रह्मा, इंद्र, रुद्र, अष्टवसु, अश्विनी कुमार, ऋषि तृप्त होकर प्रसन्न होते है तथा सुखी रहने का आशीर्वाद भी देते हैं। आइए जानें इस अमावस्या के खास 9 उपाय :-
 
आज के दिन ये करें उपाय- 
 
1. अमावस्या को दक्षिणाभिमुख होकर दिवंगत पितरों के लिए पितृ तर्पण करना चाहिए। 
 
2. कर्ज बढ़ जाने ऋणमोचक मंगल स्रोत का पाठ स्वयं करें या किसी युवा ब्राह्मण सन्यासी से कराएं।
 
3. 'ॐ पितृभ्य: नम:' मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ फल प्रदान करता है।
 
4. अमावस्या के दिन सूर्य देव को तांबे के लोटे में लाल चंदन, गंगा जल और शुद्ध जल मिलाकर 'ॐ पितृभ्य: नम:' का बीज मंत्र पढ़ते हुए तीन बार अर्घ्य देना फलदायी माना जाता है। 
 
5. इस दिन पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर कच्ची लस्सी, थोड़ा गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल तथा पुष्प अर्पित करें। 
 
6. कोई भी रोग होने पर गुड़ व आटा दान करें।
 
7. इस दिन पितृसूक्त तथा पितृस्तोत्र का पाठ करना चाहिए। 
 
8. घर में क्लेश हो तो उसकी शांति हेतु जल में लाल मसूर बहाएं।
 
9. विद्या की प्राप्ति हेतु रेवड़ी को मीठे जल में प्रवाहीत करें।

ALSO READ: बजरंगबली की कृपा पाना है तो पढ़ें श्री हनुमान चालीसा (हिन्दी अर्थ सहित)

ALSO READ: शुभ और अशुभ योग को जानकर ही करें कोई कार्य, जानिए शुभ-अशुभ योग

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख